[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दादरी की बेटी से राजस्थान में दहेज प्रताड़ना:विवाहिता बोली-कर्ज चुकाने के लिए 20 लाख मांगे; मारपीटकर घर से निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

दादरी की बेटी से राजस्थान में दहेज प्रताड़ना:विवाहिता बोली-कर्ज चुकाने के लिए 20 लाख मांगे; मारपीटकर घर से निकाला

दादरी की बेटी से राजस्थान में दहेज प्रताड़ना:विवाहिता बोली-कर्ज चुकाने के लिए 20 लाख मांगे; मारपीटकर घर से निकाला

चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी की बेटी को राजस्थान में उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने कर्ज उतारने के लिए उससे 20 लाख रुपए की डिमांड की और नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता ने दादरी महिला सेल में पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति सहित 6 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

साल 2012 में हुई थी शादी

पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी जिले के गांव द्वारका निवासी प्रियंका ने बताया कि सुलखणिया बड़ा तहसील राजगढ़ जिला चुरु निवासी धर्मबीर से 24 अप्रैल 2012 को उसकी शादी हुई थी। उसका पति शराब का सेवन कर उसके साथ मारपीट व लड़ाई झगड़ा करता है।

उसके परिवार के लोग भी उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करते हैं। उसने बताया कि इस संबंध में उसने 12 अप्रैल 2022 को भी शिकायत दी थी, लेकिन बाद में राजीनामा हो गया। लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग बाज नहीं आ रहे और उसको फिर से तंग कर रहे हैं।

कर्ज उतारने के लिए 20 लाख की डिमांड

उसने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी ननद से 20 लाख का कर्ज ले रखा है। वे कर्ज उतारने के लिए मायके से पक्ष के लोगों से रुपए लाने के लिए उसे परेशान करते हैं। उसने बताया कि 5 लाख रुपए उसने पहले अपने मायके से मंगवा लिए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया गया।

बाद में उसे और उसके बेटे को घर से बाहर निकाल दिया गया। बाद में वह अपने मायके पहुंची। उसने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के पति सहित 6 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77