[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में किसान संघ की मासिक बैठक:लाखनी की नई कार्यकारिणी गठित, जैविक खेती करने पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में किसान संघ की मासिक बैठक:लाखनी की नई कार्यकारिणी गठित, जैविक खेती करने पर दिया जोर

रींगस में किसान संघ की मासिक बैठक:लाखनी की नई कार्यकारिणी गठित, जैविक खेती करने पर दिया जोर

रींगस : रींगस के लाखनी गांव में भारतीय किसान संघ की तहसील कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष गोपीराम निठारवाल ने की। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन सिंह सूतलियां ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षकों और पटवारियों की उदासीनता से किसान परेशान हैं। प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो उच्च अधिकारियों से संपर्क कर समाधान निकाला जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने जैविक खेती के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरता बनी रहती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। रासायनिक खादों के प्रयोग से जमीन की उपजाऊ क्षमता कम होती है। इससे किसानों और उपभोक्ताओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। जैविक उत्पादों की बाजार में बेहतर कीमत भी मिलती है।

बैठक में लाखनी ग्राम पंचायत की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गीगाराम बाजिया को अध्यक्ष और जितेंद्र चौधरी को मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारी सदस्य मुकेश निठारवाल, महिला प्रमुख कौशल्या देवी समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin