[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायतीराज चुनाव: निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायतीराज चुनाव: निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समझा मतदान का महत्व

‘कागज पर मतदान सजाएं, मतदान का महत्व बताएं’ विषय पर जिले के सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में आयोजन

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले के राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का विषय ‘कागज पर मतदान सजाएं, मतदान का महत्व बताएं’ रखा गया।

जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष निर्वाचन और मताधिकार के महत्व को प्रस्तुत किया। उन्होंने संदेश दिया कि लोकतंत्र की नींव ग्राम स्तर पर मजबूत होती है और पंचायत चुनाव में प्रत्येक मत गांव और क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रतियोगिता में कई विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की शत-प्रतिशत मतदान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रचनात्मक सुझाव भी दिए। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin