[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

चूरू : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियों के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित स्वामी गोपालदास राजकीय कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण में जिले के जिला और प्रभार स्तर के नियमित व तकनीकी सहायक भाग ले रहे हैं।

उप जिला जनगणना अधिकारी एवं सांख्यिकी उप निदेशक भागचंद खारिया ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन प्रायोगिक अभ्यास पर विशेष जोर दिया गया। इसका उद्देश्य आगामी जनगणना के दौरान सटीक आंकड़े एकत्र करने के लिए जनगणना कर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।

जनगणना कार्य निदेशालय, जयपुर से आए राज्य स्तरीय प्रशिक्षक हरिसिंह बीजारणिया और नीरज कुमार ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कपिल देव, जयवीर, गुरप्रीत सिंह लबाना, सुनील बुडानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin