[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के कमला मोदी कॉलेज में वार्षिक समारोह:छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के कमला मोदी कॉलेज में वार्षिक समारोह:छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी

नीमकाथाना के कमला मोदी कॉलेज में वार्षिक समारोह:छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी

नीमकाथाना : नीमकाथाना स्थित कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। एकल नृत्य और गायन से लेकर स्व-रचित काव्य पाठ तक की प्रस्तुतियां दी गईं। लोकगीत और फिल्मी गानों पर भी छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वाद-विवाद और नाटक प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्राचार्य मंजू वर्मा ने छात्राओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें। इससे ही उनका सामाजिक और नैतिक विकास संभव है। समारोह में प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। काली बाई भील योजना के तहत चयनित छात्राओं को स्कूटी वितरित की गईं। कार्यक्रम में भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin