[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लंबित प्रकरणों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं, 15 दिसंबर तक पूरे करें विकास कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लंबित प्रकरणों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं, 15 दिसंबर तक पूरे करें विकास कार्य

संपर्क पोर्टल पर 30 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश

सीकर : यूआईटी सचिव राजवीर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों, बजट घोषणाओं, विकास कार्यों, पेयजल व्यवस्था और मौसमी बीमारियों की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में राजवीर चौधरी ने लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति आयोग और संपर्क पोर्टल से जुड़े लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद और नगर पालिकाओं के अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर 30 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर कार्रवाई की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण के बाद परिवादियों से संपर्क कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चौधरी ने लंबित लाइट्स पोर्टल के प्रकरणों में जवाब और टिप्पणी तैयार कर समय पर अपलोड करने को कहा। बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों की जानकारी सीआईएमएस पोर्टल पर अपलोड करवाने और प्रगतिरत कार्यों को 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने वाले कार्यों की जानकारी मुख्य आयोजना अधिकारी को भिजवाने के लिए भी कहा।

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने जयपुर रोड पर सीवरेज लाइन की सफाई करवाने तथा नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड से कचरा उठाने के निर्देश दिए। बैठक में मौसमी बीमारियों की स्थिति और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सेवाएं सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा, अधीक्षण अभियंता एवीवीएनएल सुभाष देवन्दा, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी चुन्नीलाल, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, सीपीओ अंजली सैनी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin