[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं नगर परिषद के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन:कलेक्टर को वेतन कटौती के खिलाफ दिया ज्ञापन, पूरा वेतन दिलवाने की रखी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं नगर परिषद के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन:कलेक्टर को वेतन कटौती के खिलाफ दिया ज्ञापन, पूरा वेतन दिलवाने की रखी मांग

झुंझुनूं नगर परिषद के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन:कलेक्टर को वेतन कटौती के खिलाफ दिया ज्ञापन, पूरा वेतन दिलवाने की रखी मांग

झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद के संविदा (एजेंसी) कर्मियों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वेतन कटौती का विरोध किया गया। उनका चार महीने का वेतन भी बकाया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कलेक्टर को पत्र लिखकर अपने वेतन में कटौती का विरोध जताया है। पत्र में कर्मियों ने लिखा है कि उन्हें जून 2024 से 20,600 रुपए मासिक वेतन दिया जा रहा था, लेकिन नवंबर 2025 में बिना किसी पूर्व सूचना के उनके वेतन में कटौती कर दी गई। उन्हें पूरा वेतन दिलाया जाए। कर्मचारियों को नवंबर 2024 का वेतन 15 मार्च 2025 को दिया गया है। वेतन मिला तब पता चला है कि उनका वेतन कम किया गया है।

ज्ञापन में यह भी लिखा है कि उनका चार महीने का वेतन बकाया था, जिसमें से नवंबर का वेतन 15 मार्च 2025 को दिया गया। कर्मियों ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उन्हें पूर्व निर्धारित वेतन ही दिया जाए।

इस मौके पर प्रहलाद, विकास, पवन, प्रशांत, योगेश, बेलाल, विकास, आवेश अली, शुभम्, प्रवीण, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, विजय, विकास, नरेंद्र कुमार, फूलचंद, रामनिवास, विजय कुमार, सत्यनारायण, प्रमोद, गुलजार, संजीव, जितेंद्र, प्रदीप, गीतेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22