[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर भागवत कथा में सुनाए सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष के प्रसंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर भागवत कथा में सुनाए सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष के प्रसंग

इस्लामपुर भागवत कथा में सुनाए सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष के प्रसंग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : सुल्ताना रोड स्थित विनोद लाठ के नोहरे में खेतान परिवार की ओर से चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को कथावाचक आचार्य मनन महमिया ने सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष के प्रसंग सुनाए। महाराज ने बताया कि संसार कि सेवा करो और अपने कर्तव्यों का पालन करो लेकिन इस संसार को अपना मानकर इसके मोह में मत फंसों। संसार परिवर्तनशील है जो आज है वो भुतकाल में नहीं था और ना ही भविष्य में रहेगा। परमात्मा सत्य, साश्वत और हमेशा रहने वाला है। जो नश्वर है उससे नाता मत जोड़ो जो सदा रहने वाला ईश्वर है उससे नाता जोड़ो। महाराज ने श्रोताओं से कहा कि दूसरों के सुख को देखकर दुखी होने वाला नहीं बल्कि दूसरों को दुखी देखकर स्वंय दुख महसूस करने वाला ही सच्चा मनुष्य है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ऐसी वाणी बोलनी चाहिए जो सुनने वालों को शीतलता प्रदान करे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62