[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहाड़ीला में होटल में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पहाड़ीला में होटल में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

पहाड़ीला में होटल में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : पहाड़ीला में होटल में तोड़फोड़ व संचालक के साथ मारपीट के मामले में गोठड़ा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 22 फरवरी को रात सवा आठ बजे पहाड़िला में होटल द माउण्टेन होटल संचालक कैलाश सैनी बैठा था। तभी अचानक कैपर में राजेश सैनी चिरानिया, मोहित शेखावत, निवासिया चिराना समेत 8-दस लोग आए और जीआइ पाइप, सरियों व लाठियों से संचालक कैलाश सैनी को बाहर बुलाकर मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ दिए और होटल, बाइक तथा कार के शीशे और अन्दर तोड़ दिए। आरेापी कैलाश सैनी के गले से सोने की चेन, अंगुठी, गल्ले से 10 और पीड़ित से 10 लाख नगद छीनकर ले गए। वारदात के बाद आरोपी राजेश सैनी व उसके साथी कार लेकर फरार हो गए। संचालक सैनी को विक्रम सैनी, दीपक सैनी, पवन शर्मा ने बचाया। कैलाश को दीपक व पवन तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने घटना में शामिल चिराना निवासी राहुल ऊर्फ मोहित राजपूत व लालसिंह उर्फ लाल बादशाह को गिरतार किया गया। दोनों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से पांच-पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस की गठित टीम अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गौरतलब है कि तोड़फोड़ व मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ था। इस संबंध में इंद्रपुरा निवासी रवि सिंह राजपूत ने गोठड़ा थाने में मामला दर्ज कराया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62