[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“न हो आराम जिस बीमार को सारे जमाने से…, “उठा ले जाए थोड़ी सी खाक तुम्हारे आस्ताने से… ,,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“न हो आराम जिस बीमार को सारे जमाने से…, “उठा ले जाए थोड़ी सी खाक तुम्हारे आस्ताने से… ,,

इरादतुल्लाह शाह दरगाह इस्लामपुर में सालाना उर्स पर हुई महफिले शमां

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : हजरत इरादतुल्लाह शाह दरगाह इस्लामपुर का सालाना उर्स मुबारक शनिवार को पूरी अकीदत व ऐहतराम के साथ मनाया गया। असर की नमाज के बाद फातेहाखानी हुई। फातेहाखानी में विभिन्न पकवानों पर नियाज लगाकर तबर्रुक तकसीम किया गया। जायरीनों ने हजरत की मजार पर अकीदत के फूल पेश किए और अमनो-चैन की दुआ मांगी। मगरिब की नमाज के बाद लंगर लगाया गया। रात को महफिले शमां हुई जिसमें अब्दुल लतीफ एंड गुलाम हुसैन पार्टी जयपुर की ओर से हजरत की शान में “पत्थर दिल इंसान बना दे या अल्लाह…, “हम सब का ईमान जगा दे या अल्लाह…, हिंदू-मुस्लिम एक थाली में खाएं ऐसा हिंदुस्तान बना दे या अल्लाह…, ओर “रवां है फैज का दरिया तुम्हारे आस्ताने से.., “जमाना फैज पाता है तुम्हारे आस्ताने से…, “न हो आराम जिस बीमार को सारे जमाने…, “उठा ले जाए थोड़ी सी खाक तुम्हारे आस्ताने से…, जैसे एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर देर रात तक खूब दाद बटोरी। इस अवसर पर सज्जादानशीन पीर मोहम्मद कामिल, मोहम्मद मुस्लिम, वाहिद पठान, सिकंदर, सोनू पठान, जाफर लीलगर व रज्जु पठान सहित काफी तादाद में जायरीन मौजूद थे। उर्स में जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, बख्तावरपुरा, जयपहाड़ी, खुडाना व माखर से काफी तादाद में जायरीनों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62