[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय बन रहा हैं विभिन्न स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक भ्रमण का आकर्षण केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय बन रहा हैं विभिन्न स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक भ्रमण का आकर्षण केंद्र

सिंघानिया विश्वविद्यालय बन रहा हैं विभिन्न स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक भ्रमण का आकर्षण केंद्र

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय में हाल ही में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण किया। इन शैक्षिक दौरों का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरित करना है। इन दौरों पे स्कूली छात्रों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, और अन्य आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने छात्रों को उच्च शिक्षा, शोध कार्य और करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी। भ्रमण में शामिल छात्रों ने विश्वविद्यालय के भौतिकी, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, जीव विज्ञान, कानून आदि विषय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय में जाकर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को नजदीक से देखा और अन्य विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। छात्रों ने विज्ञान, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और अन्य विषयों से संबंधित आधुनिक तकनीकों को समझने का अवसर प्राप्त किया।

कुछ छात्रों ने अपने अनुभवों में कहा कि यह यात्रा उनके लिए प्रेरणादायक रही और उन्होंने उच्च शिक्षा के नए अवसरों के बारे में जाना। यह अनुभव उनके भविष्य की पढ़ाई के लिए बहुत सहायक रहेगा। विद्यालय शिक्षकों ने इस शैक्षिक दौरे को छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान मिलता है और वे अपने करियर को लेकर अधिक स्पष्टता प्राप्त कर सकते हैं।

सिंघानिया विश्वविद्यालय के कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर पी एस जस्सल ने कहा,” फरवरी के महीने भी अभी तक, महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल परसरामपुरा, नवलगढ़, श्री चेमली देवी गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल, बुहाना, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जीणी, सूरजगढ़ अपने स्कूल प्रधानचार्य के साथ विश्वविद्यालय का भ्रमण कर चुके हैं। हमारा उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और रोज़गार कौशल उन्नत शिक्षा से जोड़ना है। इस तरह के शैक्षिक भ्रमण छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ाने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने में मदद करते हैं। आगे भी हमारी तरफ से आस पास के सभी विद्यालयों का ऐसा शैक्षिक दौरे के लिए सिंघानिया विश्वविद्यालय में स्वागत हैं ।” सभी विद्यालयों के छात्र इस यात्रा से काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने इसे ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

Related Articles