[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला बहाली की मांग:मावंडा में फूंके टायर, हावड़ा में आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना जिला बहाली की मांग:मावंडा में फूंके टायर, हावड़ा में आंदोलन की चेतावनी

नीमकाथाना जिला बहाली की मांग:मावंडा में फूंके टायर, हावड़ा में आंदोलन की चेतावनी

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग की बहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आज ग्राम पंचायत मावंडा में संघर्ष समिति के नेतृत्व में क्रमिक भूख हड़ताल के साथ-साथ मुख्य स्टैंड पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़ ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर संज्ञान नहीं लेती है, तो आंदोलन उग्र रूप धारण कर सकता है, जिसकी सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। पंचायत समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह ने दृढ़ता से कहा कि जिले की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा और इसके लिए हर स्तर का आंदोलन किया जाएगा।

संघर्ष समिति के नेता राजपाल डोई ने कहा कि प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा के मंत्री इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो नीमकाथाना में हावड़ा आंदोलन जैसा बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। आंदोलन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी देखी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin