[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के स्कूलों में जल और पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला:जल संसाधन केंद्र में दी विशेष जानकारी, प्रश्नोत्तरी में 5 छात्र सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के स्कूलों में जल और पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला:जल संसाधन केंद्र में दी विशेष जानकारी, प्रश्नोत्तरी में 5 छात्र सम्मानित

चिड़ावा के स्कूलों में जल और पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला:जल संसाधन केंद्र में दी विशेष जानकारी, प्रश्नोत्तरी में 5 छात्र सम्मानित

चिड़ावा : चिड़ावा में भावी पीढ़ी को जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया गया। शनिवार को महरमपुर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 58 विद्यार्थियों ने रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान के जल संसाधन सूचना केंद्र का भ्रमण किया।

संस्थान के जल एवं ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा ने वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने जीवन में पर्यावरण स्वच्छता और जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में जल के उचित उपयोग पर बल दिया। विद्यार्थियों को जल संरक्षण के तरीके और कृषि में जल का कुशल प्रयोग मॉडल के माध्यम से समझाया गया।

कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में बच्चों को प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए ईको-ब्रिक्स बनाने की प्रेरणा दी गई। यह सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को कम करने की दिशा में एक कदम है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में बबीता, रहिश कुमार, साक्षी, यशविनी और कोमल को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सहित कई शिक्षक और संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस पहल से न केवल छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि वे अपने समुदाय में भी इस संदेश को प्रसारित करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin