[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

16वीं एयू जयपुर मैराथन की तैयारियां हुई तेज:ट्रेनिंग कैंप किक ऑफ के साथ 10 ट्रेनिंग जोन लीडर्स की घोषणा, दो फरवरी होगी मैराथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

16वीं एयू जयपुर मैराथन की तैयारियां हुई तेज:ट्रेनिंग कैंप किक ऑफ के साथ 10 ट्रेनिंग जोन लीडर्स की घोषणा, दो फरवरी होगी मैराथन

16वीं एयू जयपुर मैराथन की तैयारियां हुई तेज:ट्रेनिंग कैंप किक ऑफ के साथ 10 ट्रेनिंग जोन लीडर्स की घोषणा, दो फरवरी होगी मैराथन

जयपुर : एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से आयोजित 16वीं एयू जयपुर मैराथन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को यूथ हॉस्टल, अमर जवान ज्योति में ट्रेनिंग कैंप किक ऑफ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फिटनेस पार्टी और जुम्बा सेशन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित इस मैराथन का आयोजन 2 फरवरी को किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. सुरेश मिश्रा, आवास फाइनेंसियर्स के मार्केटिंग हेड फिरोज बलसारा, रेस डायरेक्टर रवि गोयनका, जयपुर रनर्स क्लब के अध्यक्ष प्रवीण तिजारिया और कार्यकारी अध्यक्ष दीपक शर्मा ने ट्रेनिंग जोन लीडर्स की घोषणा की। इसके साथ ही ट्रेनिंग जोन के किट भी वितरित किए गए।

इसके साथ ही ट्रेनिंग जोन के किट भी वितरित किए गए।
इसके साथ ही ट्रेनिंग जोन के किट भी वितरित किए गए।

मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने बताया- शहर के प्रमुख क्षेत्रों में जल महल, विद्याधर नगर, मानसरोवर, महेश नगर, जगतपुरा, श्याम नगर, वैशाली नगर, जवाहर सर्किल और सेंट्रल पार्क जैसे 10 ट्रेनिंग जोन बनाए गए हैं। इन जोन में प्रतिभागियों को मैराथन की तैयारी करवाई जाएगी।

इन्हें बनाया ट्रेनिंग जोन लीडर्स

  • जगतपुरा: रोहन मिश्रा
  • श्याम नगर: नरेंद्र कुशवाहा, सुधा खंडेलवाल
  • कालवाड़: रेणुका जोशी, पूजा शर्मा
  • जल महल: कमल कट्टा, सरोज शर्मा, गौतम कपूर
  • विद्याधर नगर: रुपेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजेश शर्मा
  • मानसरोवर: राकेश विजय, रेखा विजय, सुनील गौर, अंकित गुप्ता
  • महेश नगर: डॉ. सतीश गुप्ता, रचना विजय, उमेश सैनी
  • वैशाली नगर: प्रवीण मक्केर, राजेश कुमार
  • जवाहर सर्किल: दिनेश चौधरी, विष्णु टांक, प्रदीप यादव, निकिता चौधरी, पूजा भार्गव, रितिका जोशी
  • सेंट्रल पार्क: दिनेश भवनानी, दिनेश सोनी, धर्मेंद्र जैन, स्मिथ बी, निशांत स्वामी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet