[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौमूं में पलटा CNG गैस टैंकर:कॉन्स्टेबल ने ड्राइवर को शीशा तोड़कर निकाला बाहर, पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चौमूं में पलटा CNG गैस टैंकर:कॉन्स्टेबल ने ड्राइवर को शीशा तोड़कर निकाला बाहर, पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

चौमूं में पलटा CNG गैस टैंकर:कॉन्स्टेबल ने ड्राइवर को शीशा तोड़कर निकाला बाहर, पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

चौमूं : नेशनल हाईवे-52 पर रामपुरा पुलिया पर शनिवार रात जयपुर से चौमूं की ओर आ रहा एक सीएनजी गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी माहौल हो गया। हादसे के बाद आधे किलोमीटर की दूरी पर दोनों ओर ट्रैफिक को रोक दिया गया। जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां चौमूं और तीन गाड़ियां जयपुर से मौके पर पहुंची।

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात सवा 10 बजे टैंकर पलटने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कॉन्स्टेबल पूरणमल ने हौसला दिखाते हुए ट्रक के शीशे को तोड़कर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां चौमूं और तीन गाड़ियां जयपुर से मौके पर पहुंची। फायर ब्रिग्रेड कर्मचारी अर्जुनलाल गुर्जर ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ पानी की बौछार चलाई। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो सके।

चौमूं थाना प्रभारी ने बताया कि टैंकर खाली था और जयपुर से चौमूं की ओर आ रहा था। चौमूं पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। हाईवे के दोनों ओर एक टोल प्लाजा और जैतपुरा क्षेत्र के आस-पास एक किलोमीटर पहले ही ट्रैफिक को रोका गया। फिलहाल मौके पर क्रेन की मदद से टैंकर को साइड में हटवाकर यातायात को सुचारु किया जा रहा है। फिलहाल हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि की घटना नहीं हुई है। टैंकर खाली है।

पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि CNG गैस टैंकर पलटने के मामले में पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। समय रहते प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब 3 घंटे तक दमकल कर्मियों ने टैंकर पर पानी की बौछार चलाई। इसके बाद दो क्रेन की मदद से टैंकर को साइड में हटवाकर 3 घंटे बाद ट्रैफिक यातायात को सुचारु किया गया और क्षतिग्रस्त टैंकर को टोल प्लाजा के पास खड़ा करवाया गया है। फिलहाल अब चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet