[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक्सीडेंट में पिता की मौत, मां की भी जॉब गई:सीकर की राशि ने फ्रैक्चर हाथ से दिया एग्जाम; CA बनकर पिता का सपना पूरा किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एक्सीडेंट में पिता की मौत, मां की भी जॉब गई:सीकर की राशि ने फ्रैक्चर हाथ से दिया एग्जाम; CA बनकर पिता का सपना पूरा किया

एक्सीडेंट में पिता की मौत, मां की भी जॉब गई:सीकर की राशि ने फ्रैक्चर हाथ से दिया एग्जाम; CA बनकर पिता का सपना पूरा किया

सीकर : सीकर जिले के फतेहपुर शेखावटी में चिराणियां मोहल्ले की रहने वाली राशि क्याल (23) ने CA फाइनल की परीक्षा पास की है। राशि ने दोनों ग्रुप में 600 में से 406 मार्क्स हासिल किए हैं। राशि अभी दिल्ली में हैं और अपने भाई के पास रहती है।

राशि ने बताया- उनके पिता का सपना था कि उनका बेटा सीए बने। लेकिन दिल्ली में हुए सड़क हादसे मे पिता की मौत हो गई। जिसके बाद दो बहनों और मां की जिम्मेदारी भाई मोहित पर आ गई। जिसके बाद मोहित दिल्ली में नौकरी करने चला गया। इसके बाद राशि ने पिता के इस सपने को पूरा करने की मन में ठान ली और सीए की तैयारी में जुट गई।

अपने परिवार के साथ राशि।
अपने परिवार के साथ राशि।

राशि ने 10 वीं की पढ़ाई फतेहपुर के आदर्श विद्या मंदिर से पूरी की। बाद में 11वीं और 12वीं (कॉमर्स) से पोद्दार बालिका स्कूल (फतेहपुर) से की। राशि की मां बबीता क्याल बताती हैं- जब राशि का सीए ग्रुप 1st का एग्जाम था तो वह बीमार थी और उसे बहुत ज्यादा बुखार था। 2nd पेपर में उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। लेकिन राशि ने हार नहीं मानी। उसने फ्रैक्चर हाथ से ही एग्जाम दिया। वह लगातार स्टडी करती रही जिसके कारण उसकी बेटी ने आज यह सफलता हासिल की है।

एक्सीडेंट में हुई थी पापा की मौत

राशि के पापा भगवानदास की 17 फरवरी 2014 को दिल्ली में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। भगवानदास बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान शालीमार पुल पर अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

भाई ने स्पोर्ट किया

बबीता ने कहा- आज मेरी बेटी सीए बनी है। पूरे परिवार को इस पर गर्व है। राशि की छोटी बहन मिताली क्याल फतेहपुर से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। राशि बताती है कि उसके भाई मोहित ने भी काफी स्पोर्ट किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77