[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडेलिया कॉलेज में एनएसएस का 7 दिवसीय शिविर:चौथे दिन हुई राजयोग पर संगोष्ठी, राष्ट्र के गौरव को पहचानने की कहीं बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

मंडेलिया कॉलेज में एनएसएस का 7 दिवसीय शिविर:चौथे दिन हुई राजयोग पर संगोष्ठी, राष्ट्र के गौरव को पहचानने की कहीं बात

मंडेलिया कॉलेज में एनएसएस का 7 दिवसीय शिविर:चौथे दिन हुई राजयोग पर संगोष्ठी, राष्ट्र के गौरव को पहचानने की कहीं बात

पिलानी : पिलानी के श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पिलानी शाखा से आई स्वाति दीदी के मुख्य आतिथ्य में राजयोग पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को स्वाति दीदी ने कहा कि वर्तमान युग विद्यार्थियों के लिए चुनौती पूर्ण है, उनको स्वयं में धनात्मक ऊर्जा उत्पन्न करनी होगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है‌। हमें अपने राष्ट्र के गौरव को पहचानना होगा।

एनएसएस प्रभारी डॉ. सावित्री पूनिया ने सभी को एनएसएस के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। व्याख्याता नितेंद्र पाठक ने शिविर में सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्याख्याता सोनिया माथुर, एनएसएस सहायक प्रभारी ज्योति वर्मा, डॉ. त्रिवेणी, संदीप सैनी, राहुल, राजेश, सुरेश हमीनपुर, सुरेश सैनी, सुरेंद्र शर्मा, कैप्टन विजेंद्र सिंह शेखावत, बाला कुल्हरी, मनीषा सैनी, प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62