[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ के सांगासी-मांडासी में किसानों की बैठक:खेतों से बिना सहमति बिजली लाइन निकालने का विरोध, कंपनी कर्मचारियों को भगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ के सांगासी-मांडासी में किसानों की बैठक:खेतों से बिना सहमति बिजली लाइन निकालने का विरोध, कंपनी कर्मचारियों को भगाया

नवलगढ़ के सांगासी-मांडासी में किसानों की बैठक:खेतों से बिना सहमति बिजली लाइन निकालने का विरोध, कंपनी कर्मचारियों को भगाया

नवलगढ़ : नवलगढ़ के सांगासी-मांडासी में किसानों की बैठक हुई। खेतों से बिना सहमति के 165 केवी बीकानेर-नीमराना किसान बिजली लाइन निकालने किसानों में रोष है। जिससे प्रभावित किसानों की संघर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के नेता विजेंद्र कुल्हारी ने की। बैठक के बाद किसानों ने सांगासी में कंपनी कर्मचारियों को खेतों से खदेड़ दिया।

बैठक में समिति के पर्यवेक्षक भंवर सिंह शेखावत, संजीव तोगड़ा, रोहिताश राणासर और राजेश ऐचरा मांडाली ने भाग लिया। किसानों को संबोधित करते हुए विजेंद्र कुल्हारी और राजेश ऐचरा ने कहा कि ये संघर्ष केवल वर्तमान में प्रभावित किसानों का नहीं है, बल्कि भविष्य में आने वाली दो और बिजली लाइनों के लिए भी किसानों को संगठित होना होगा। संजीव तोगड़ा और रोहिताश राणासर ने किसानों को हिम्मत रखने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के सभी किसान और जनप्रतिनिधि इस संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष की अगली पंक्ति में मौजूद रहेंगे।

कपिल ऐचरा ने बताया कि अगली बैठक देवगांव में आयोजित की जाएगी। इसके बाद अन्य गांवों में लगातार बैठकें की जाएंगी और अंततः जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में किसान नेता अमराराम और बलवान पूनिया शामिल होंगे। बैठक के बाद नाराज किसानों ने सांगासी में कंपनी के कर्मचारियों को खेतों से खदेड़ दिया। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में बिना सहमति कार्य करने की कोशिश की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62