[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीरी में सीएसआईआर के प्रशासनिक कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण:महिला कार्मिकों की सुविधा के लिए क्रेच का भी शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सीरी में सीएसआईआर के प्रशासनिक कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण:महिला कार्मिकों की सुविधा के लिए क्रेच का भी शुभारंभ

सीरी में सीएसआईआर के प्रशासनिक कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण:महिला कार्मिकों की सुविधा के लिए क्रेच का भी शुभारंभ

पिलानी : सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान (सीरी) में मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी), गाजियाबाद के सहयोग से कनिष्ठ सहायक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक/सहायक अनुभाग अधिकारियों और समकक्ष कार्मिकों के लिए आयोजित ए/बी स्तर का 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएसआईआर/आईएसटीएम सहित अन्य अधिकारियों ने सीएसआईआर प्रयोगशालाओं में नवनियुक्त और पदोन्नत कार्मिकों को प्रशासन, वित्त, भंडारण एवं क्रय संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं के साथ अन्य विविध विषयों पर जानकारी दी।

सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर दी बधाई

समापन सत्र में एचआरडीसी-गाजियाबाद के प्रमुख डॉ. टीएस राणा मुख्य अतिथि थे, जबकि अध्यक्षता सीएसआईआर-सीरी के निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया ने की। डॉ. टीएस राणा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव और जानकारी से सभी प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने संस्थानों/प्रयोगशालाओं को लाभान्वित करेंगे और इन ज्ञान को कार्य में उतारते हुए अपने कार्य क्षेत्र में सुधार लाएंगे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पीसी पंचारिया ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी और एचआरडीसी को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, और संस्थान इसका सक्रिय रूप से हिस्सा बनेगा।

कामकाजी महिला स्टाफ के लिए नई क्रेच का शुभारंभ

मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) की प्रशिक्षण प्रबंधक सिमेश वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. टीएस राणा और डॉ. पीसी पंचारिया ने प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भेंट किए।

​​​​​​​कार्यक्रम के दौरान डॉ. राणा और डॉ. पंचारिया ने भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुपालन में संस्थान में कामकाजी महिला स्टाफ के लिए नई शिशुशाला (क्रेच) सुविधा का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हिंदी अधिकारी और मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी रमेश बौरा ने किया, जबकि प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62