[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में 5 स्कूली बच्चे सहित 6 घायल:बस को बैक कर रहा था ड्राइवर, पीछे से आ रही पिकअप भिड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में 5 स्कूली बच्चे सहित 6 घायल:बस को बैक कर रहा था ड्राइवर, पीछे से आ रही पिकअप भिड़ी

सड़क हादसे में 5 स्कूली बच्चे सहित 6 घायल:बस को बैक कर रहा था ड्राइवर, पीछे से आ रही पिकअप भिड़ी

चूरू : चूरू के सरदारशहर रोड पर रामपुरा बास और खारिया के बीच कोहरे के कारण निजी स्कूल बस और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ, जब स्कूल बस ड्राइवर बच्चों को लेकर स्कूल आ रहा था। रामपुरा बास के पास स्कूल बस ड्राइवर बस को बैक कर रहा था और पिकअप पीछे से आ रही थी। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया।

अस्पताल में रामपुरा बास निवासी बुजुर्ग चिमनाराम ने बताया कि चूरू की एक निजी स्कूल की बस गांव खारिया और रामपुरा बास से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी रामपुराबास के पास बस ड्राइवर बस को बैक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही चारे से भरी पिकअप से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में रामपुरा बास निवासी आदित्य (14), विनय (11), प्रिंस (06), राजपाल (11), पीयूष (12) और पिकअप में सवार हमीरवास झुंझुनूं निवासी भूपेन्द्र (21) घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। जहां घायलों का इलाज किया गया। घायल पिकअप सवार भूपेन्द्र ने बताया कि पिकअप में ढाढ़रिया गांव से चारा भरकर झुंझुनूं ले जा रहा था। इसी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62