[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : कार और बाइक की आपस में हुई टक्कर:बाइक सवार गंभीर रूप से घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : कार और बाइक की आपस में हुई टक्कर:बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

कार और बाइक की आपस में हुई टक्कर:बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

झुंझुनूं-खेतड़ी :  डारेक्टर  बंगले के पास का कार चालक कॉपर से सिंघाना की तरफ जा रहा था उसी दौरान खेतड़ी की ओर सिंघाना से आ रही बाइक आपस में टकरा गई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण सामने से आ रही कार से जा टकराई। सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के पीछे बैठी लड़की कार की छत पर जा गिरी। बाइक सवार मिंटू (27) निवासी रोजड़ा व  मनीषा (21) निवासी बाड़लवास घायल हो गए। बाइक सवार रिश्ते में लगने वाले मामा भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल झुंझुनू के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात को चालू करवाया। घायल मनीषा खेतड़ी की सरकारी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा हे जो की निजामपुर मोड़ पर छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने के लिए मामा के साथ जा रही थी, बीच रास्ते मे सड़क  हादसा हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22