[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना को नगरपालिका बनाने की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना को नगरपालिका बनाने की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस

युवाओं ने सिंघाना को नगरपालिका बनाओं, "ये हक है हमारा"  सहित अन्य नारे लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला

झुंझुनूं-सिंघाना :  ग्रामीणों ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को सिंघाना को नगरपालिका बनाने की मांग को लेकर बाईपास सर्किल से लेकर पुरानी सब्जी मंडी तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने सिंघाना को नगरपालिका बनाओं, “ये हक है हमारा”  सहित अन्य नारे लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस बाइपास सर्किल से लेकर मुख्य बाजार होता हुआ पुरानी सब्जी मंडी पहुंचा। इस दौरान सतीश गजराज ने कहा कि सिंघाना नगरपालिका बनने लायक है। जो सभी शर्ते पुरी करता है। सिंघाना कस्बे की आबादी भी नगरपालिका के मापदंडो को पुरा करती है। नगरपालिका नहीं बनाने से सिंघाना का विकास अवरूद्ध हो रहा है।

इस दौरान उपसरपंच विक्रमसिंह, पंच लक्ष्मीकांत टेलर, अशोक सैनी, पंच राजेश मीणा, पंच हेमंत शर्मा, नकुल सर्राफ, मैक्स, नगेन्द्र तिवाड़ी, दीपक नायक, विक्की मीणा, जितेश सैन, सत्यनारायण टेलर, मोहनलाल गुप्ता, आकाश जांगिड़, अनिल सैनी, पंच कुरड़ाराम, महादेव बनवास, सुरेश ईश्कपुरा, विक्रम योगी, पवन वाल्मीकि, ताराचन्द, सुरेन्द्र सैनी, सुरेश बावड़ी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77