[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हनुमानगढ़-भादरा : छात्रा स्कूटी योजना:राजकीय व निजी विद्यालयों की 24 छात्राओं को स्कूटी वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
भादराराजस्थानराज्यहनुमानगढ़

हनुमानगढ़-भादरा : छात्रा स्कूटी योजना:राजकीय व निजी विद्यालयों की 24 छात्राओं को स्कूटी वितरित

छात्रा स्कूटी योजना:राजकीय व निजी विद्यालयों की 24 छात्राओं को स्कूटी वितरित

हनुमानगढ़-भादरा : राज्य सरकार की ओर से कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय भादरा में मंगलवार को स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तहसील के राजकीय एवं निजी विद्यालयों की 24 छात्राओं को विधायक बलवान पूनियां द्वारा स्कूटी मय हेलमेट वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य शैलेन्द्र कस्वां ने की। उधर, श्रीश्याम महिला महाविद्यालय की पांच छात्राओं अंजना, मुस्कान, शबनम, सोलंकी व कुसुम द्वारा स्कूटी प्राप्त कर महाविद्यालय में पहुंचने पर छात्राओं का स्वागत किया गया।

संस्था प्रधान अमरनाथ शर्मा, प्राचार्य डॉ. भीमसिंह सुथार व अभिभावकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। राउमा विद्यालय गांधीबड़ी में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर छात्रा नीतू को राज्य सरकार द्वारा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत टीवीएस स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। छात्रा को स्कूटी मिलने पर विद्यालय स्टाफ व अभिभावकों ने बधाई दी है। छात्रा नीतू इतिहास प्राध्यापक इकबाल गांधी की भांजी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22