13 साल की विदेशी लड़की से रेप:पेट दर्द होने पर घरवाले अस्पताल ले गए; 5 महीने की प्रेग्नेंट निकली
13 साल की विदेशी लड़की से रेप:पेट दर्द होने पर घरवाले अस्पताल ले गए; 5 महीने की प्रेग्नेंट निकली
चूरू : चूरू में 13 साल की विदेशी लड़की से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग के पेट में दर्द होने पर घरवाले उसे डीबी अस्पताल ले गए। जहां जांच कराने पर नाबालिग करीब 5 महीने (19 सप्ताह) की प्रेग्नेंट निकली। नाबालिग घरवालों के साथ किराए के मकान में रह रही थी।
महिला थाने के थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा- बुधवार रात को बहन के पेट में अचानक दर्द होने लगा। जिसे लेकर डीबी अस्पताल पहुंचे और उसकी जांच कराई। जांच में वह प्रेग्नेंट निकली।

थानाधिकारी ने बताया कि परिवार के लोगों के पूछने पर नाबालिग ने बताया कि करीब 5 महीने पहले एक युवक उसको जबरदस्ती जंगल में लेकर गया था। जहां उसके साथ रेप किया। युवक ने उसके बाद 3 बार नाबालिग से फिर रेप किया। आरोपी ने किसी को बताने पर डराया-धमकाया भी था। फिलहाल नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035258


