नीमकाथाना विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने चंदगीराम जाखड़:प्रदेश महामंत्री ने मेडिकल फंड और पेंशन फंड की जानकारी दी
नीमकाथाना विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने चंदगीराम जाखड़:प्रदेश महामंत्री ने मेडिकल फंड और पेंशन फंड की जानकारी दी
नीमकाथाना : नीमकाथाना राजस्थान विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ की बैठक पावर हाउस बालाजी मंदिर में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह शेखावत ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संघ के प्रदेश महामंत्री राम गोपाल शर्मा ने मेडिकल फंड और पेंशन फंड की विस्तार से जानकारी दी और जिले की सेवानिवृत्त समिति की घोषणा की।
बैठक में चंदगीराम जाखड़ को अध्यक्ष, भागीरतमल सैनी और भवानी शंकर शर्मा को उपाध्यक्ष, दामोदर प्रसाद जांगिड़ को महामंत्री, प्रभाती लाल वर्मा को संगठन मंत्री, लालाराम सैनी को सह संगठन मंत्री, महेश कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष और गोपाल लाल शर्मा, झाबर सिंह घोसल्या, बाबूलाल कुमावत, राजेंद्र यादव को सदस्य बनाया गया।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र काजला, जिला मंत्री सुभाष चंद्र चेजारा, मीडिया प्रभारी नरेश यादव, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के महामंत्री ईश्वर लाल शर्मा, विद्युत श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी, शंकर लाल सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, तेजाराम, हीरालाल, रामादेवी, पूर्ण सैनी, बनवारी लाल सैनी, बल्लू खान, जगदीश प्रसाद वर्मा, मंगलचंद सैनी, बद्री प्रसाद सैनी, छोटन खां, रामेश्वर लाल सैनी, ओमप्रकाश सैनी, बद्री प्रसाद सैनी, कैलाश सैनी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033325

