[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप:2 महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप:2 महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप:2 महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

चूरू : शहर के महिला पुलिस थाने में एक नाबालिग ने दो महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर एक पत्रकार, एक अधिकारी, एक एनजीओ संचालक, दो महिलाओं और एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि नाबालिग ने रिपोर्ट में बताया कि दो साल पहले वह चूरू सदर थाना क्षेत्र में रहती थी। जहां एक एनजीओ संचालक, एक अधिकारी व एक पत्रकार ने उससे छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करते थे। इस घटना के बारे में वहां रहने वाली एक महिला को बताया तो उसने चुप रहने की बात कही। वह उसको बहुत डराती रहती थी। वहीं, मकान की छत पर स्थित कमरे में शराब परोसने भेजती थी। जहां एक अधिकारी, एक पत्रकार और एनजीओ संचालक उसके साथ अश्लील हरकत करते थे।

इस बारे में वहां रहने वाली दोनों महिलाओं को बताया। तब एक महिला ने डरा धमकाकर चुप रहने की बात कही। इसके अलावा घटनास्थल पर स्थित कमरे में अन्य लड़कियां भी बुलाई जाती थी। वहां रहने वाली एक महिला अन्य लड़कियों को भी बहुत डराती थी। जांच अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता के साथ की जा रही है। जांच में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet