[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बदराने जोहड़ पशु मेला वापस शुरू करवाने की मांग:नवलगढ़ विधायक ने केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बदराने जोहड़ पशु मेला वापस शुरू करवाने की मांग:नवलगढ़ विधायक ने केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को सौंपा ज्ञापन

बदराने जोहड़ पशु मेला वापस शुरू करवाने की मांग:नवलगढ़ विधायक ने केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को सौंपा ज्ञापन

नवलगढ : नवलगढ विधायक विक्रम जाखल के नेतृत्व में शनिवार को पशुपालन, गौपालन, डेयरी व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक विक्रम सिंह जाखल ने बदराणा जोहड़ में भरने वाले पशु मेले को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि नवलगढ़ में बदराणा जोहड़ में प्रसिद्ध मेला भरता था। जिसमें राजस्थान राज्य के अलावा मध्यप्रदेश व हरियाणा राज्य के पशुपालक भी पशुओ का (खरीदने एवं बेचने) व्यापार करने आते थे। इस मेले से आस पास के किसानो कि आजीविका का एक साधन था। इस पशु मेले में पशु के अलावा भी कृषि औजारों की दुकानें लगती थी। जिससे भी किसानों को अच्छी आमदनी होती थी। इस मेले का वापस शुरू किया जाए।

इस दौरान सुरेंद्र सैनी फूलवाला, पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनियां, सरपंच जगमोहन सिंह, सरपंच आनन्दसिंह बुगालिया, सरपंच रघुवीर सिंह झुरिया, सरपंच राजेन्द्र सैनी, हिमेश कटारिया, पार्षद हितेश थ्योरी, सरपंच प्रतिनिधि रजनीश पूनिया, सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद सैनी, पार्षद विष्णु कुमावत, पंचायत समिति सदस्य समुन्द्र लाल, पार्षद जयंती बील,पार्षद माजिद चौहान, राकेश जांगिड़, पूर्व पार्षद असलम खान, महेंद्र चंदवा, दिनेश पटवारी, भावनी सिंह, आमीन खान, पूर्व सरपंच बहादुर शेषमा, धर्मेन्द्र बाय सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कस्बे के सीकर-झुंझुनूं हाइवे पर पशुपालन, गौपालन, डेयरी व देवस्थान विभाग में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का झुंझुनूं आने पर भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा नवलगढ़ सीमा पर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया व जिला मंत्री महेंद्र चंदवा से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भाजपा के महासदस्यता अभियान को और अधिक गति देने की बात कही। इस अवसर पर डॉ कमलचंद सैनी, मंडल महामंत्री विजय सोती, अरविंद शर्मा, विजय सिंह, संजय कुमार मील, बबलू मेघवाल, मामराज और अजय कुमार सैनी सहित कई कार्यकर्ता थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet