[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांखूफोर्ट में अमर क्रांतिकारी भगतसिंह की जयंती मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांखूफोर्ट में अमर क्रांतिकारी भगतसिंह की जयंती मनाई

आध्यात्मिक समाजवाद के प्रबल समर्थक थे क्रांतिकारी भगतसिंह : योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय

सांखू फोर्ट : राजगढ़ के नेहरू शिक्षण संस्थान में अमर बलिदानी शहीद ए आजम भगतसिंह की 116 वी जयंती संस्था प्रधान मनोज मीणा की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता आयुष योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय के सानिध्य में वीर वीरांगना चित्रावली पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई।

योगाचार्य भारतीय ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता के साथ प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और अमर क्रांतिवीर को आध्यात्मिक समाजवाद का प्रबल समर्थक बताया। संस्था की मुकेशदेवी मीणा ने योग युक्त जीवनशेली के साथ महापुरुषों के जीवन आदर्श अपनाने का आह्वान करते हुए आभार प्रकटीकरण किया।

इस अवसर पर शिक्षक सोमवीर गुर्जर, अपसाना, रेखा कंवर सहित विद्यार्थियों ने शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकता अखंडता स्वदेशी संस्कार युक्त शिक्षा से राष्ट्रनिर्माण में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का संकल्प लेते हुए भारत माता की जय, वन्देमातरम, इंकलाब जिन्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, शहीदो अमर रहो अमर रहो के जयघोष लगाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet