[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूलों के पास मृत पशु डालने से ग्रामीणों में आक्रोश:जल्द समाधान की मांग, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

स्कूलों के पास मृत पशु डालने से ग्रामीणों में आक्रोश:जल्द समाधान की मांग, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

स्कूलों के पास मृत पशु डालने से ग्रामीणों में आक्रोश:जल्द समाधान की मांग, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड के बिल्यू बास रामपुरा गांव में स्कूलों के पास मृत पशु डालने से ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को हुई ग्रामीणों की बैठक में प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे स्कूलों पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया- स्कूलों के पास मृत पशुओं के कारण पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैल रही है। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। दुर्गंध के कारण बच्चों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है और विद्यालय का वातावरण भी अस्वास्थ्यकर बना हुआ है।

खतरनाक कुत्तों का जमावड़ा

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मृत पशुओं के कारण क्षेत्र में आवारा और खतरनाक कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। कई छोटे बच्चे कुत्तों के डर से स्कूल जाने से भी डरते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ताल मैदान में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के आसपास भी यही स्थिति है, जिससे मरीजों और डॉक्टरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये रहे मौजूद

इस बैठक में रामकुमार सिहाग, लालचंद पूनिया, शिशपाल पूनिया, लिछमण दास स्वामी, जैसराज, सहीराम, महेंद्र (पूर्व सरपंच), महेंद्र, सुल्तान, भींवाराम नायक, मनीराम मेघवाल, उदमीराम मेघवाल, प्रताप भांभू, महेंद्र बडगूजर, नथुराम मेघवाल, हंसराज सहारण, महारचंद सहारण सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles