[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NEET स्टूडेंट्स को हॉस्टल के बाउंसरों ने पाइप से पीटा:दूसरे छात्र के परिजनों को वीडियो कॉल कर दिखाया; मोबाइल छीनने का भी आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

NEET स्टूडेंट्स को हॉस्टल के बाउंसरों ने पाइप से पीटा:दूसरे छात्र के परिजनों को वीडियो कॉल कर दिखाया; मोबाइल छीनने का भी आरोप

NEET स्टूडेंट्स को हॉस्टल के बाउंसरों ने पाइप से पीटा:दूसरे छात्र के परिजनों को वीडियो कॉल कर दिखाया; मोबाइल छीनने का भी आरोप

सीकर : सीकर में हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रहे 2 छात्रों का किसी दूसरे छात्र के साथ झगड़ा हो गया। इस पर हॉस्टल संचालक ने 3 बाउंसर्स के साथ दोनों छात्रों को पाइप से बुरी तरह पीटा। इस दौरान वीडियो कॉल कर दूसरे छात्र के परिजनों को दिखाया।

आरोपियों ने मारपीट के दौरान कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। पीड़ित छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल संचालक ने हमारे मोबाइल छीन लिए और परिजनों से बात नहीं करने दी। हमें बाउंसर के साथ कोचिंग भेजा और वापस हॉस्टल ले गए।

मारपीट की घटना 26 जून की रात 2 बजे शहर के पिपराली रोड स्थित एक बॉयज हॉस्टल में हुई। दोनों छात्रों के रविवार को परिजनों ने हॉस्टल संचालक, बाउंसर्स समेत 4 नामजद लोगों पर मारपीट करने और बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया है।

मोबाइल छीना, परिजनों से बात नहीं करने दी

पीड़ित छात्रों ने बताया- मारपीट के बाद हमारे मोबाइल छीन लिए और हमें परिजनों से बात नहीं करने दी। हमें कोई इलाज या दवा भी उपलब्ध नहीं कराई गई। अगले दिन बाउंसर्स के साथ हमें कोचिंग भेजा गया और वापस हॉस्टल ले जाया गया। हमने एक रूममेट के फोन से परिजनों को मारपीट की घटना की जानकारी दी।

छात्रों के परिजनों ने दर्ज कराए 2 मुकदमे

मारपीट के मामले में छात्रों के परिजनों ने 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पीड़ित स्टूडेंट्स के परिजन ने बताया- मेरा बेटा करीब डेढ़ साल से एक कोचिंग में NEET फाउंडेशन की तैयारी कर रहा है। 26 जून को मेरे बेटे और एक अन्य छात्र की किसी दूसरे स्टूडेंट से लड़ाई हो गई।

इसके बाद हॉस्टल संचालक 3 बाउंसर्स के साथ आया और दोनों बच्चों को पाइपों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान दूसरे छात्र के परिजनों को वीडियो कॉल कर दोनों बच्चों को पीटते हुए दिखाया। इस दौरान आरोपियों ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।

CI राजेश बुडानिया ने बताया- वायरल वीडियो, उपलब्ध सबूतों और पीड़ितों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच RPS अधिकारी को दी गई है।

Related Articles