[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूतोद में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण:पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा रहे मुख्य अतिथि, बोले- लक्ष्मणगढ़ मेरा परिवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

सूतोद में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण:पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा रहे मुख्य अतिथि, बोले- लक्ष्मणगढ़ मेरा परिवार

सूतोद में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण:पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा रहे मुख्य अतिथि, बोले- लक्ष्मणगढ़ मेरा परिवार

नेछवा : नेछवा उपखण्ड के सूतोद में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कल्याण केंद्र का लोकार्पण किया गया। यह समारोह पीसीसी चीफ एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। विधायक गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य अतिथियों ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद परिसर में अतिथियों ने पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सूतोद प्रशासक रणजीत सिंह गोदारा ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि विधायक गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डोटासरा ने भूमि दान दाता स्वर्गीय नोपाराम गोदारा का विशेष आभार व्यक्त किया और भूमिदान को सर्वोच्च दान बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि वे विकास और मदद के लिए किसी से भेदभाव नहीं करते हैं। उन्होंने आगेर कहा कि पूरा लक्ष्मणगढ़ विधानसभा उनका परिवार है। डोटासरा ने अंचल के सभी क्षेत्रों में विकास करने और भविष्य में भी लोगों के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।

इस अवसर पर पीसीसी चीफ एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के साथ लक्ष्मणगढ़ प्रधान मदन सेवदा, नेछवा प्रधान संतरा देवी, सीकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला, सीकर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजू गोदारा, कपिल शर्मा, प्रमोद जांगिड़, गोपाल सिंह गोदारा, श्यामसुंदर सारण, जगदीश पिलानिया, हरलाल महला, सुखदेव सारण, सोहनलाल और जितेंद्र गोदारा सहित कई व्यक्ति मंच पर उपस्थित रहे। समारोह का मंच संचालन शिक्षाविद् और उद्घोषक राजेंद्र बीरड़ा ने किया।

Related Articles