तो क्या किसी बड़ी अनहोनी के बाद जागेगा नींद से प्रशासन? धूल फांक रही 11 KV की केबल के पास मौत को दावत दे रहा खुला गड्ढा, गिरने के कगार पर बिजली का टावर!
बार-बार खबरों में सुर्खियां बनने के बाद भी बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही बरक़रार, खड्डे की वजह से राहगीर खौफ के साए में जीने को मजबूर।
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शेखीसर
फतेहपुर : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ने चेताया, जनता ने गुहार लगाई, लेकिन मजाल है कि एयरकंडीशनर कमरों में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों की कान पर जूं तक रेंग जाए! हम बात कर रहे हैं फतेहपुर के मोहल्ले मोमिनपुरा के पास हाई वे पर लक्ष्मी कार डेकोर के पास बने उस खड्डे और खुली पड़ी महत्वपूर्ण केबल और गिरने के कगार पर बिजली के टावर की उस जानलेवा समस्या की, जिसे बिजली विभाग ‘मामूली’ समझकर दबाए बैठा है, लेकिन यह किसी दिन इस इलाके के लिए सबसे बड़ा मातम बन सकती है। क्योंकि वहां बिजली टावर के पास बना खड्डा मौत को बार बार न्योता दे रहा हैं।
बार-बार खबरों में सुर्खियां बटोरने के बाद भी 11 हजार केवी की हाई-वोल्टेज स्पेयर केबल आज भी कबाड़ की तरह धूल फांक रही है। जनता के टैक्स के पैसों से खरीदी गई लाखों की केबल जमीन में दफन होकर लोगों को राहत देने के बजाय सिस्टम की नाकामी का मखौल उड़ा रही है। तो वही दूसरी और अधिकारियों का कहना हैं कि केबल पीछे से फाल्ट हैं। इसलिए उस पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।

तमाशा देख रहे जनप्रतिनिधि, जिद पर अड़े बिजली विभाग के साहब!
इस पूरे मामले में सबसे शर्मनाक रवैया हमारे उन नेताओं और जनप्रतिनिधियों का देखने को मिला है, जो चुनाव के वक्त जनता के सामने हाथ जोड़कर वोट मांगते फिरते हैं। आज जब मोहल्ले के लोग मौत के मुहाने पर खड़े हैं, अपने मोहल्ले से हाई वे की तरफ कार बाइक ले जाने से कतराते हैं आमजन में चर्चा हैं कि ‘जनसेवकों’ ने मुंह पर ताला लगा लिया है। अधिकारी अपनी जिद और तानाशाही पर अड़े हैं, और नेताजी अपनी ‘मौन साधना’ में लीन हैं। आखिर इस मिलीभगत का खामियाजा आम जनता कब तक भुगतेगी? जबकि कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले मोमिनपुरा मोहल्ले की जनता इसी रास्ते से घर आती हैं। बाइक सवार और कार सवार बाल बाल इस से बचते हैं। क्या बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन किसी लाश के गिरने का इंतजार कर रहे हैं? क्या जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक इस फाइल पर जमी धूल साफ नहीं होगी?
खड्डा और टावर दे रहा हादसे को खुला निमंत्रण किसी भी वक्त जमींदोज हो सकता है बिजली का टावर!
मामला सिर्फ केबल तक सीमित नहीं है, लापरवाही की हद तो देखिए
मौत का लाइव गड्ढा: मोहल्ले वालों के लिए घर आने जाने वाले रास्ते पर हैं। अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए ‘डेथ ट्रैप’ (मौत का जाल) बन चुका है। अंधेरा होते ही इस गड्ढे में किसी भी गाड़ी के पलटने का खतरा 100 गुना बढ़ जाता है।
झुकता हुआ बिजली का टावर भी मौत को दावत दे रहा हैं। सबसे खौफनाक मंजर यह है कि भारी-भरकम बिजली का टावर अपनी जगह किसी भी समय छोड़ सकता है। यह टावर किसी भी समय भरभरा कर गिर सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो तबाही का मंजर क्या होगा, इसका अंदाजा लगाने मात्र से रूह कांप जाती है।
चौथे स्तंभ में अपनी जिम्मेदारी निभाई थी
मीडिया द्वारा इस खबर को पहले भी प्रमुखता से प्रकाशित कर सोए हुए सिस्टम को जगाने की कोशिश की थी। लेकिन कुछ अधिकारियों के कान की चमड़ी इतनी मोटी हो चुकी है कि उन्हें जनता की चीखें सुनाई नहीं दे रहीं।
बिजली विभाग के आला अधिकारियों और मौन बैठे नेताओं को समझना चाहिए कि जनता कब तक सहन करेगी।
इस खबर को सिर्फ एक कागज का टुकड़ा न समझा जाए। क्योंकि चर्चा हैं कि यह मामला इस इलाके की त्रस्त जनता की वो हुंकार बन सकता है, जो अब आंदोलन का रूप लेने जा रहा है। अगर तुरंत इस 11 केवी केबल को चालू नहीं किया गया, गड्ढे को नहीं भरा गया और टावर को दुरुस्त नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी। क्योंकि जनता परेशान एन और बार बार मीडिया तक सूचनाएं भेज रही हैं।
पूर्व में प्रकाशित खबर:

इनका क्या कहना हैं
खड्डा किसने किया जांच करवाते हैं दिखवाते हैं क्या मामला हैं। करवाते हैं। उसको भी – सीशराम वर्मा, संभागीय मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) बिजली विभाग
वो खड्डा भरवाते हैं। मेरी ए ई एन साहब से बात हुई थी वो केबल पीछे से फाल्ट हैं। इसलिए खुली पड़ी हैं। जहां तक टावर के पास खड्डा हैं तो वो ठीक करवाते हैं। – सुभाष देवंदा, अधीक्षण अभियंता (एस ई) बिजली विभाग सीकर
हा मेने पहले भी खबर में पढ़ा था एईएन साहब को बताया था ठीक नही करवाया क्या अभी तक खड्डा जल्द ही भरवाते हैं। – शिवपाला कासनिया अधिशाषी अभियंता बिजली विभाग फतेहपुर
धर्मेंद्र सैनी सहायक अभियंता फतेहपुर सिटी ने जनता से जुड़े मुद्दे पर जब हमारी टीम ने संपर्क करने की कोशिश की तो फोन उठाना उचित नही समझा
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240531

