[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई व गाडराटा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, आबादी विस्तार प्रकरणों का निस्तारण, पट्टे वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई व गाडराटा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, आबादी विस्तार प्रकरणों का निस्तारण, पट्टे वितरित

बबाई व गाडराटा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, आबादी विस्तार प्रकरणों का निस्तारण, पट्टे वितरित

बबाई : अटल सेवा केंद्र बबाई एवं अटल सेवा केंद्र गाडराटा में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। गाडराटा में शिविर प्रभारी तहसीलदार सुनील कुमार मील के नेतृत्व तथा उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चौहान के निर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

गाडराटा शिविर में ढाणी जोधावाला (अनुसूचित जाति) एवं ढाणी डोगर बावड़ी के दो आबादी विस्तार प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं बबाई में तीन पट्टों का वितरण किया गया। इसके अलावा नाम शुद्धिकरण, जन्म प्रमाण पत्र, पुराने पेंशन प्रकरणों सहित बिजली एवं पेयजल संबंधी समस्याओं की जनसुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

एलएफ सविता थालोर ने बताया कि शिविर में तीन बीबीआर कार्य स्वीकृत किए गए, 11 जन्म प्रमाण पत्र, 5 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 2 विवाह पंजीयन जारी किए गए। सैनिक कल्याण बोर्ड चिड़ावा की वरिष्ठ सहायक वीरांगना मंजू कुमावत ने चार पेंशन प्रकरणों का निस्तारण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. शिवकुमार सैनी ने बताया कि 15 पशु बीमा पॉलिसियां की गईं, 220 पशुओं का टीकाकरण, 200 पशुओं को कीटनाशक दवा तथा 200 पशु बाड़ों में दवा का छिड़काव किया गया। इससे 40 पशुपालक लाभान्वित हुए।

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. रामकिशन चौधरी ने बताया कि शिविर में 321 मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। 217 लोगों की शुगर एवं रक्तचाप जांच, 316 आयुष्मान भारत (पीएम-जय) कार्ड वितरित तथा 271 लोगों की टीबी जांच की गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रितु कुमावत ने बताया कि चार महिलाओं की गोद भराई, दो शिशुओं का अन्नप्राशन एवं एक प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 61, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के 55, पूरक पोषाहार के 67, पोषण अभियान के 63 तथा मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट के 21 लाभार्थियों को लाभ दिया गया। तीन नए पंजीकरण भी किए गए।

आयोजना विभाग के कनिष्ठ सहायक जहीर अब्बास ने बताया कि जनआधार में दो नए नाम जोड़े गए तथा 10 संशोधन किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा पालनहार योजना के सात प्रकरणों का सत्यापन तथा तीन पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। विद्युत विभाग में तीन प्रकरण दर्ज हुए, जबकि राजस्थान रोडवेज द्वारा 11 वरिष्ठ नागरिकों को रियायती यात्रा पास जारी किए गए।

शिविर में आयुर्वेद, कृषि, सहकारिता, बैंक, शिक्षा, जलदाय एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान गाडराटा एवं बबाई में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उपखंड अधिकारी एवं अधिकारियों ने पौधारोपण भी किया।

शिविर में महेंद्र तूंदवाल, पवन तिवाड़ी, मुकेश डीलर, नंदलाल शास्त्री, रमाकांत तिवाड़ी, गिरदावर भगवानाराम सैनी, हरपाल यादव, प्रदीप कुमार शर्मा, कमलेश कुमार चौधरी, भाजपा जिला मंत्री अजय भार्गव, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशासक मैनादेवी तूंदवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles