[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:2 हजार तक पहुंच सकती थी घरेलू सिलेंडर की कीमत, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बालोतराराजस्थानराज्य

PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:2 हजार तक पहुंच सकती थी घरेलू सिलेंडर की कीमत, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:2 हजार तक पहुंच सकती थी घरेलू सिलेंडर की कीमत, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

बालोतरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- पश्चिमी एशिया में हुए युद्ध के कारण 21वीं सदी का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा हो गया था। इस दौरान भारत की दृढ़ शक्ति के कारण सबसे बड़ा संकट भी छोटा हो गया। भारत ने अपने संसाधनों का सही इस्तेमाल किया। युद्ध के कारण जो हालात पैदा हुए, उसके कारण घरेलू गैस के दाम 2 हजार रुपए तक जा सकते थे। सरकार ने इसको लेकर बेहतर मैनजमेंट किया। इसी का परिणाम है, सिलेंडर 950 रुपए के करीब मिल रहा है।

PM आज (शनिवार) राजस्थान के दौरे पर रहे। दोपहर करीब 12 बजे वह बालोतरा के पचपदरा पहुंचे। यहां देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी के कंट्रोल रूम को देखा और एक्सपट्‌र्स से बात की। इसके बाद रिफाइनरी का उद्घाटन किया। जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला (वर्चुअल) भी रखी। इससे पहले शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। नए टर्मिनल को देखा। ‘उड़ान-2.0’ की शुरुआत भी यहीं से की।

बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सपट्‌र्स से बात की। उन्होंने रिफाइनरी से संबंधित तमाम जानकारियां लीं।
बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सपट्‌र्स से बात की। उन्होंने रिफाइनरी से संबंधित तमाम जानकारियां लीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल के मॉडल को देखा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू भी मौजूद रहे।

PM मोदी के भाषण की 4 बड़ी बातें…

1- ‘युद्ध के समय भारत की डिप्लोमेसी का जलवा दिखा’

अप्रैल से जून के बीच पेट्रोल-डीजल से ही कंपनियों को 75 हजार करोड़ रुपए का घाटा हुआ। ये इतना बड़ा था कि एक नई रिफाइनरी बन जाए। ये घाटा सरकारी खजाने से भरा गया।

युद्ध के समय भारत की दूसरे देशों से दोस्ती बहुत काम आई। पहले जहां 25-26 देशों से ईंधन खरीदते थे, वह 40 देशों तक पहुंच गया। युद्ध के समय भारत की डिप्लोमेसी का जलवा दिखा।

2- ‘बिना किसी विवाद, संघर्ष और लड़ाई के नर्मदा का पानी दिया’

कांग्रेस की सरकारों ने राजस्थान के जल संकट को दूर करने के लिए ठोस काम नहीं किया। भाजपा क्षेत्रवाद और बंटवारे की सियासत नहीं करती। भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना पर चलती है। हमने जब गुजरात में पानी पहुंचाने की योजनाओं पर काम किया था। राजस्थान को पानी देने की बात आई थी।

देश के हर कोने में कई राज्यों में पानी को लेकर लड़ाई चल रही थी। राजस्थान के लोगों को लग रहा था गुजरात नर्मदा का पानी देगा या नहीं। उस समय मैं गुजरात का सीएम था, यहां बहन वसुंधरा सीएम थीं। हम दोनों ने मिलकर बिना किसी विवाद, संघर्ष और लड़ाई के गुजरात से राजस्थान को नर्मदा का पानी साझा किया। राजस्थान के कई गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंच रहा है।

3- ‘भाजपा जो प्रोजेक्ट शुरू करती है, पूरा करके दम लेती है’

पीएम मोदी ने कहा- गर्मी के इस मौसम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना यह दिखाता है भाजपा सरकार के प्रयासों पर आपका विश्वास कितना बुलंद है। मैं इस समर्थन के लिए राजस्थान की माटी का ऋणी हूं। आज राजस्थान की इस धरती से भारत ने विकसित होने, आत्मनिर्भर होने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया है। आज का दिन साक्षी है कि भाजपा सरकारें परियोजनाओं का शिलान्यास करके नहीं छोड़तीं। हम उनको पूरा करने में दिन-रात एक कर देते हैं।

4- ‘नया भारत अपने संकल्पों से पीछे नहीं हटता’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- दो महीने पहले रिफाइनरी में जो हादसा हुआ, उसके बाद इतनी तेजी से काम पूरा करना, ये कठिन परिश्रम का परिणाम है। सभी ने दिखा दिया, चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो, नया भारत अपने संकल्पों से न तो पीछे हटता है और न ही रफ्तार कम करता है।

PM के दौरे से संबंधित PHOTOS…

पीएम मोदी ने कहा- भाजपा सरकारें परियोजनाओं का शिलान्यास करके नहीं छोड़तीं। हम उनको पूरा करने में दिन-रात एक कर देते हैं।
पीएम मोदी ने कहा- भाजपा सरकारें परियोजनाओं का शिलान्यास करके नहीं छोड़तीं। हम उनको पूरा करने में दिन-रात एक कर देते हैं।
पचपदरा की रिफाइनरी में उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी का कुछ इस अंदाज में अभिवादन किया।
पचपदरा की रिफाइनरी में उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी का कुछ इस अंदाज में अभिवादन किया।
शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे पीएम नरेंद्र मोदी जोधपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे पीएम नरेंद्र मोदी जोधपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी इलाके में साइकिल रैली निकाली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी इलाके में साइकिल रैली निकाली।

20 अप्रैल को रिफाइनरी में लगी थी आग

इसी साल 20 अप्रैल को रिफाइनरी के दो हिस्सों क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में आग लग गई थी। यह घटना 21 अप्रैल को रिफाइनरी के उद्घाटन से एक दिन पहले हुई थी। हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का यहां आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

Related Articles