[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घोड़ीवारा तिराहे पर दो कारों की भिड़ंत, एक घायल:एक ड्राइवर घायल, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

घोड़ीवारा तिराहे पर दो कारों की भिड़ंत, एक घायल:एक ड्राइवर घायल, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई

घोड़ीवारा तिराहे पर दो कारों की भिड़ंत, एक घायल:एक ड्राइवर घायल, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई

नवलगढ़ : झुंझुनूं रोड पर शनिवार को घोड़ीवारा तिराहे के पास दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक कार ड्राइवर घायल हो गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा।

पुलिस के अनुसार, दोनों कारें झुंझुनूं से नवलगढ़ की ओर आ रही थीं। घोड़ीवारा तिराहे के पास, आगे चल रही कार का चालक मुकुंदगढ़ या बाईपास मार्ग पर जाने को लेकर असमंजस में पड़ गया। उसने अचानक कार की गति धीमी कर दी, जिससे पीछे आ रही कार का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और दोनों कारों में टक्कर हो गई।

हादसे में झुंझुनूं निवासी कार चालक विशाल को अंदरूनी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एक निजी वाहन से मुकुंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

टक्कर के कारण दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Related Articles