उदयपुरवाटी में बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट:विभाग ने बंद की सप्लाई, बड़ा हादसा टला
उदयपुरवाटी में बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट:विभाग ने बंद की सप्लाई, बड़ा हादसा टला
उदयपुवाटी : उदयपुवाटी शहर में शनिवार शाम तेज आंधी के कारण जमात स्कूल के पास एक बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे बिजली के तारों में आग लग गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
शाम 4 बजे बदला मौसम का मिजाज
शनिवार सुबह से तेज गर्मी और धूप के बाद शाम लगभग 4 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जमात स्कूल के नजदीक बिजली के पोल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी।
बिजली आपूर्ति बंद की
सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे किसी बड़े नुकसान या जनहानि को टाला जा सका। इस घटना के कारण शहर के कुछ हिस्सों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
रुक-रुक कर हुई बारिश
तेज आंधी के साथ शुरू हुई बरसात शाम तक रुक-रुक कर होती रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया। पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण शहर के कुछ रास्तों में पानी भर गया, जिससे आवागमन में थोड़ी असुविधा हुई।
उदयपुरवाटी के कनिष्ठ अभियंता राहुल मीणा ने बताया कि जमात स्कूल के पास तेज हवा से फॉल्ट आने की सूचना मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवा दी गई थी, जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2240796


