Delhi CM चुने जाने के बाद आतिशी ने क्या कहा?
Delhi New CM Atishi ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता की सेवा करते हुए उनका एक ही मकसद है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल को पदासीन किया जाए। हम सब उस दिशा में काम करेंगे।

Delhi New CM Atishi : आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार की सबसे अधिक विभाग वाली मंत्री आतिशी अब मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता जब तक अरविंद केजरीवाल को अपना आर्शीवाद नहीं देती है वह मुख्यमंत्री पद पर नहीं बैठेंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए विधायक दल का नेता चुने जाने पर आतिशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हैं।

कौन हैं आतिशी
आम आदमी पार्टी में आतिशी ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। आम आदमी पार्टी अपने आठ साल के कार्यकाल में जिन उपलब्धियों को सबसे ज्यादा बार गिनाती रही है उनमें शिक्षा का क्षेत्र सबसे ऊपर है और इसका बहुत बड़ा श्रेय आतिशी को जाता है। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रवक्ता बनाया गया था।
फिर साल 2019 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। लेकिन भाजपा के गौतम गंभीर के सामने 4.77 लाख वोटों से हार गई थीं, वो तीसरे नंबर पर रहीं थीं। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने कालकाजी विधानसभा से चुनाव जीता। साल 2023 में पहली बार दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री का पदभार संभाला। अब साल 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं।


उनकी संपत्ति की बात करें, तो माय नेता पर शेयर किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। आतिशी के ऊपर किसी की कोई देनदारी नहीं है।

…नहीं तो बंद हो जाएगी फ्री बिजली
भावी मुख्यमंत्री आतिशी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरवाल के इस्तीफे वाले फैसले से जनता दुखी है। वह उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनना देखना चाहती है। जनता जानती है कि केजरीवाल की वजह से उन्हें फ्री बिजली, अच्छे सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पतालों में फ्री दवाओं की सुविधा मिल रही है। वह अगर सरकार में नहीं आते हैं तो आम आदमी को मिल रही यह सुविधाएं मिलना बंद हो जाएंगी। बसों में महिलाओं की फ्री में यात्रा बंद हो जाएगी। मोहल्ला क्लीनिक भी बंद हो जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल को सीएम बनाना ही मकसद
आतिशी ने कहा कि जब तक वह मुख्यमंत्री पद का पदभार संभालेंगी। इस दौरान उन्हें एक ही लक्ष्य दिखाई दे रहा है। उनका एक ही मकसद है सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल को पुन: मुख्यमंत्री बनाना। वह जब तक इस पद पर हैं उनका यही संघर्ष है। दिल्ली के लोगों की रक्षा के लिए लगातार कोशिश जारी रखेंगी। अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में वह लगातार विकास का कार्य करती रहेंगी।
सिर्फ 5 खूबियों ने आतिशी को बना दिया Delhi का नया CM
आतिशी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों की ही बहुत करीब हैं। आप नेता गोपाल राय ने बताया है कि पार्टी ने तय किया है कि अगले चुनाव तक आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। उनकी दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। सबसे पहले दिल्ली के लोगों के लिए काम जारी रखेंगी और दूसरा सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों और कार्यों को भारतीय जनता पार्टी की तोड़फोड़ से बचाएंगी।
ये हैं 5 खूबियां…
- महिला सशक्तिकरण : आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की छवि स्वाति मालीवाल के साथ सचिव की मारपीट से खराब हुई थी। अब इससे पूरा मामला ही पलट जाएगा।
- वंशवाद नहीं: Delhi CM अरविंद केजरीवाल अगर अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को इस पद के लिए चुनते तो वंशवाद का आरोप लगता। सुनीता की तुलना सीधे राबड़ी देवी से होती।
- भाजपा के 33 फीसदी को फांसा : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी ने भाजपा को रणनीतिक पटखनी दी है। उनके 33 फीसदी आरक्षण के वायदे को महिला मुख्यमंत्री से ही काट दिया है।
- शिक्षित और साफ : आतिशी की छवि पूरी तरह से साफ सुथरी है और वह बहुत ही शिक्षित भी हैं। इसके साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में उन्होंने अपने नजरिए और काम का लोहा मनवाया है।
- सबसे ज्यादा विभाग वाली मंत्री : आतिशी के पास इस समय सबसे ज्यादा 14 विभाग हैं। इसके बावजूद वह पार्टी से लेकर सरकार तक सभी को बेहतरीन तरीके से समन्वय कर रही हैं।