सीकर के अलग-अलग इलाकों से युवतियां लापता:सुबह परिजन जागे तो मालूम चला, तलाश में जुटी पुलिस
सीकर के अलग-अलग इलाकों से युवतियां लापता:सुबह परिजन जागे तो मालूम चला, तलाश में जुटी पुलिस
सीकर : सीकर के रींगस थाना क्षेत्र में एक ही रात में 2 युवतियों की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर अब पुलिस मामले की जांच में लग गई है। रींगस कस्बे की निवासी 21 साल की युवती के मामा ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि उनकी भांजी 15 सितंबर की रात घर से बिना बताए कहीं पर चली गई जो अब तक वापस नहीं लौटी।
इसी तरह रींगस थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की रहने वाली 22 साल की युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि उनकी बेटी 15 सितंबर की रात घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। साथ ही उनकी बेटी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल रींगस पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048936


