[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुस्लिम समुदाय की ओर से निकाला गया जूलुस ए मोहम्मद:पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत, मस्जिदों को फूलों से सजाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुस्लिम समुदाय की ओर से निकाला गया जूलुस ए मोहम्मद:पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत, मस्जिदों को फूलों से सजाया

मुस्लिम समुदाय की ओर से निकाला गया जूलुस ए मोहम्मद:पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत, मस्जिदों को फूलों से सजाया

चूरू : पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर सोमवार को चूरू में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पैगम्बर के जन्मदिन पर शहर की मस्जिदों को फूलों से सजाया गया। सोमवार को तेलियान मोहल्ले के मदीना मदरसा से बारावफात ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जुलूस ए मोहम्मद निकाला गया।

शहर इमाम पीर अनवार कादरी ने बताया कि 16 सितम्बर को ईद मिलादुन्नबी मनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस पर्व को नबी मोहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि जुलूस ए मोहम्मद प्यार बांटने का दिन है। चूरू की सरजमी गंगा जमुनी संस्कृति की पौषक रही है। इस मुबारक मौके पर सर्व समाज मिलकर नब्बी की उस इनायत को अपने साथ जोड़ने का काम करते हैं। जो इंसानियत की ओर लेकर जाती है। जुलूस मदीना मदरसा से निकलकर धोबी चौराहा, नई सड़क, स्टेशन रोड, धर्मस्तूप, पुरानी सड़क होते हुए वापस मदीना मदरसा पहुंचा।

शहर में जुलूस पर सर्व समाज के लोगों ने जगह-जगह पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया। नई सड़क पर पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने जुलूस पर पुष्पा वर्षा की। इस मौके पर शहर इमाम पीर अनवार कादरी, शहर काजी अहमद अली, विधायक हरलाल सहारण, प्रधान दीपचंद राहड़, सभापति पायल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पंचायत सदस्य विक्रम सिंह कोटवाद, कांग्रेस नेता जमील चौहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान, एसीएमएचओ डॉ. अहसान गोरी, सतार खान चायल और संजय भाटी ने जुलूस को रवाना किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62