[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस:मुस्लिम समाज ने जगह-जगह बरसाए फूल, मस्जिदों में की गई अमन चैन की दुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस:मुस्लिम समाज ने जगह-जगह बरसाए फूल, मस्जिदों में की गई अमन चैन की दुआ

सीकर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस:मुस्लिम समाज ने जगह-जगह बरसाए फूल, मस्जिदों में की गई अमन चैन की दुआ

सीकर : पैगंबर इस्लाम हज़रत मोहम्मद के जन्मदिन पर सीकर में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे। पैगंबर के जन्मदिन पर शहर की मस्जिदों में भव्य सजावट की गई और फूलों से सजाया गया।

मोहम्मदी जुलूस को रवाना करते हुए।
मोहम्मदी जुलूस को रवाना करते हुए।

जुलूस-ए-मोहम्मदी के अध्यक्ष जुबेर नारू ने बताया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी सुबह 8 बजे मोहल्ला नारवान से रवाना होकर खलील शाह की दरगाह, मदरसा मदीना प्राइमरी स्कूल, ईदगाह चौराहा, सालासर बस स्टैंड होते हुए वापस मदीना प्राइमरी स्कूल पहुंचा जहां जुलूस का समापन हुआ । सुरक्षा के मध्य नजर जुलूस में पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया।

जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों का भारी हुजूम उमड़ा।
जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों का भारी हुजूम उमड़ा।

जुलूस में अल्लाह हू अकबर व सरकार की आमद मरहबा के नारों की गूंज उठी। वहीं शहर के मुख्य पॉइंट्स पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस का फूलों से भव्य स्वागत किया। जुलूस को लेकर शहर की मस्जिदों में भव्य सजावट की गई। समापन के बाद सलातो व सलाम के बाद देश में अमन व शांति, देश की तरक्की में आपसी भाईचारे की दुआ की गई।

उदय सेवा संस्थान की ओर फूल बरसाकर स्वागत करते डॉ. जाकिर बड़गुजर, रहीस खान, समीर नारू।
उदय सेवा संस्थान की ओर फूल बरसाकर स्वागत करते डॉ. जाकिर बड़गुजर, रहीस खान, समीर नारू।

जुलूस-ए-मोहम्मदी के अध्यक्ष जुबेर नारू ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी ईद मिलादुन्नबी पर्व धूमधाम से मनाया गया । जुलूस रैली व मस्जिदों में दुआ के जरिए देश- प्रदेश में अमन- चयन और शांति की दुआ की गई है। जुलूस-ए-मोहम्मदी को युवाओं, बच्चों व आमजन में काफी उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62