[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महपालवास अमित हत्याकांड मामला राजपूत व जाट समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र सौंपे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

महपालवास अमित हत्याकांड मामला राजपूत व जाट समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र सौंपे

सूरजगढ़ थानाधिकारी को हटाया:एसपी कार्यालय भेजा, रात 10 बजे उठाया धरना, सूरजगढ़ में ऑनर किलिंग का मामला

सूरजगढ़ : महपालवास के अमित हत्याकांड मामले में विभिन्न मांगों को लेकर जाट समाज व राजपूत समाज की ओर से रविवार को सर्वसमाज की सभाएं कर प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र सौंपे गए। एक ही दिन में दो समाजों की सभाओं को देखते हुए कस्बा दिनभर पुलिस छावनी बना रहा।

सूरजगढ़. अधिकारियों को मांग पत्र सौंपते अमित हत्याकांड संघर्ष समिति के प्रतिनिधि

जाट समाज : 10 दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो करेंगे आंदोलन

जाट समाज की ओर से गठित अमित हत्याकांड संघर्ष समिति के संयोजन में पुलिस थाने के निकट रविवार सुबह 10 बजे सभा शुरू हुई। उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, युवा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप जेवा, जिप सदस्य रणवीर नाड़ा, पूर्व जिप सदस्य रामवतार धौलिया, पंस सदस्य सोमवीर लांबा, विकास भालोठिया, राजेश गोदारा, छैलूराम भड़िया, पूर्व पार्षद संजय चौधरी, दिनेश सहारण, डॉ. सुखवीर सिंह, अरविंद ओला, जगदेव सिंह खरड़िया, हवलदार राजेंद्र सिंह, राजेश लोहान, पप्पू चौधरी, चांदराम सांगवान, रोहिताश डैला, प्रवीण कुमार, रंगलाल मिस्त्री, देवेंद्र सिंह सहित समाज के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने अमित उर्फ अंकित के सभी हत्यारों को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता तथा अमित की पत्नी मोनिका को सरकारी नौकरी देने आदि मांग की। चेतावनी भी दी कि यदि 10 दिन में मांगें नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।

इसके बाद संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की एडीएम रामरतन सौकरिया व एएसपी पुष्पेंद्र सिंह के साथ हुई समझौता वार्ता में अधिकारियों ने उनकी सभी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा तथा अमित की पत्नी मोनिका को संविदा पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया तब दोपहर बाद तीन बजे सभा का समापन कर दिया गया।

राजपूत समाज : देर रात सूरजगढ़ SHO को हटाया तब माने और धरना उठाया

राजपूत समाज की ओर से शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित केडिया धर्मशाला में दोपहर एक बजे सर्वसमाज की सभा शुरू हुई। समाज के लोगों की मांग पर पुलिस अधीक्षक ने रविवार रात पौने 10 बजे सूरजगढ़ थानाधिकारी को हटाया तब समाज ने धरना समाप्त किया।

सूरजगढ़, अधिकारियों को मांग पत्र सौंपते राजपूत समाज के प्रतिनिधि

सभा को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की अध्यक्ष शीला गोगामेड़ी, संयोजक अजीत सिंह मामडोली, प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सिंह घोड़ीवारा, विधानसभाध्यक्ष अनिल सिंह चौराड़ी, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह तंवर, नरेंद्र सिंह ओमली, रवींद्र सिंह तोलियासर, रतन सिंह तंवर, पार्षद नरेंद्र सिंह शेखावत, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तंवर, शिवराज सिंह राठौड़, मदन सिंह राठौड़, सुरेंद्र फौजी, विजेंद्र सिंह झाझड़, रणजीत सिंह ठेकेदार, नरेंद्र सिंह चौहान, सोनू सिंह, भंवर सिंह, महावीर सिंह सहित समाज के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने अमित हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी कुशलपुरा निवासी रिंकू सिंह पर पुलिस द्वारा गोली चलाने का विरोध जताया। साथ ही सूरजगढ़ व सुलताना थाने के एसएचओ व गोलीकांड में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वक्ताओं ने उनकी मांगें नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी। सभा स्थल के निकट सरकारी स्कूल में समाज के प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों में समझौता वार्ता हुई। इसमें एडीएम रामरतन सौंकरिया व एएसपी पुष्पेंद्र सिंह ने मामले में जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाज के लोग असहमत होकर शाम करीब छह बजे शीला गोगामेड़ी के नेतृत्व में थाने के आगे पहुंचकर धरने पर बैठ गए और दोनों थानाधिकारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्यवाही की मांग करने लगे। देर रात एसएचओ को हटाने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

 

यह है मामला

महपालवास के अमित उर्फ अंकित व कुशलपुरा निवासी मोनिका की कोर्ट मैरिज से नाराज मोनिका के भाई रिंकू सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गत 6 अगस्त की रात महपालवास में बहनोई अमित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने रिंकू सिंह सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। जाट समाज सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है तो राजपूत समाज मौका तस्दीक व आरोपियों की निशानदेही पर हथियारों की बरामदगी के दौरान रिंकू सिंह के पैर में पुलिस द्वारा गोली मारने का विरोध कर रहा है। राजपूत समाज की ओर से शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित केडिया धर्मशाला में दोपहर एक बजे सर्वसमाज की सभा शुरू हुई। समाज के लोगों की मांग पर पुलिस अधीक्षक ने रविवार रात पौने 10 बजे सूरजगढ़ थानाधिकारी को हटाया तब समाज ने धरना समाप्त किया। सभा को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की अध्यक्ष शीला गोगामेड़ी, संयोजक अजीत सिंह मामडोली, प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सिंह घोड़ीवारा, विधानसभाध्यक्ष अनिल सिंह चौराड़ी, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह तंवर, नरेंद्र सिंह ओमली, रवींद्र सिंह तोलियासर, रतन सिंह तंवर, पार्षद नरेंद्र सिंह शेखावत, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह तंवर, शिवराज सिंह राठौड़, मदन सिंह राठौड़, सुरेंद्र फौजी, विजेंद्र सिंह झाझड़, रणजीत सिंह ठेकेदार, नरेंद्र सिंह चौहान, सोनू सिंह, भंवर सिंह, महावीर सिंह सहित समाज के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62