[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा अग्रवाल समाज का जयंती पखवाड़ा शुरू:क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन, कल होगा फाइनल मुकाबला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

युवा अग्रवाल समाज का जयंती पखवाड़ा शुरू:क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन, कल होगा फाइनल मुकाबला

युवा अग्रवाल समाज का जयंती पखवाड़ा शुरू:क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन, कल होगा फाइनल मुकाबला

नीमकाथाना : नीमकाथाना युवा अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर एक पखवाड़े की अवधि के लिए कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इस पखवाड़े के तहत पहली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ राजस्थान खुदरा किराना व्यापार संघ के उपाध्यक्ष गिरधारी लाल पंसारी ने किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चैंपियंस क्रिकेट क्लब और आकाश क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें देर रात तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस प्रतियोगिता में अग्रवाल समाज समिति की नीमकाथाना की कुल 13 टीमों ने भाग लिया है। फाइनल मैच 17 सितंबर 2024 को मंगलवार शाम को रॉयल पैलेस में खेला जाएगा।

महाराजा अग्रसेन जयंती पखवाड़ा महोत्सव के तहत कई अन्य कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुभाष चेतानी, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज समिति की अध्यक्ष सीमा मित्तल, महिला अग्रवाल समाज की अध्यक्षा अनीता अग्रवाल, मनीष अग्रवाल रायपुर वाले, युवा समाज अध्यक्ष गौरव (मोनू) अग्रवाल, उपाध्यक्ष गौरव जिंदल, महामंत्री केतन मित्तल, कोषाध्यक्ष दिवांशु गोयल, युवा कार्यकर्ता पंकज बाघोली और कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62