[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

त्योहारों पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर:कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक, हेलमेट लगाओ जान बचाओ सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
करौलीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

त्योहारों पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर:कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक, हेलमेट लगाओ जान बचाओ सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

त्योहारों पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर:कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक, हेलमेट लगाओ जान बचाओ सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

करौली : आगामी त्यौहार और धार्मिक आयोजन पर शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से करौली कोतवाली में सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट लगाओ जान बचाओ अभियान, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट नहीं करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचने और आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने की भी अपील की।

करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में कई त्योहार और धार्मिक आयोजन होने हैं। ऐसे में सभी को एक दूसरे के धर्म और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए तथा धार्मिक आयोजनों में भी सहयोग करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया।

डीएसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ‘हेलमेट लगाओ, जान बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सभी को जागरूक करना और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देना है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौत की संख्या में कमी लाई जा सके।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय संयम बरतना आवश्यक है। सभी का किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचने का भी प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्टों को लेकर पुलिस गंभीरता से नजर रख रही है। उन्होंने शहर में शहर वासियों से अपने घर के आगे रात में लाइट जलाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने और किसी भी अवांछित या अप्रिय घटना की तुरंत पुलिस को सूचना देने की भी अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89