हवासिंह गुर्जर झुंझुनु जिला मॉनिटरिंग टोली के सह इंचार्ज मनोनीत
हवासिंह गुर्जर झुंझुनु जिला मॉनिटरिंग टोली के सह इंचार्ज मनोनीत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : भारतीय जनता पार्टी के सदस्य्ता अभियान के तहत खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के सिहोड़ निवासी हवासिंह गुर्जर को झुंझुनु जिला मॉनिटरिंग टोली के सह इंचार्ज बनाया गया है।उनकी न्युक्ति भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की सहमति से सदस्यता अभियान के जिला सयोजक, जिला महामंत्री एडवोकेट सरजीत चौधरी ने की। हवासिंह गुर्जर को खेतड़ी विधानसभा एव सूरजगढ़ विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।
हवासिंह गुर्जर के जिला मॉनिटरिंग टोली के सह इंचार्ज मनोनीत होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस मौके पर खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ,रघुशाह, संतोष रोजड़ा,नरेश अवाना,अजय पांडे, अमित यादव,दिनेश सैनी राहुल यादव,धर्मवीर ढाका सहित अनेक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।