[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का किया स्वागत,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़देशफतेहपुरराजस्थानसीकर

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का किया स्वागत,

जयपुर से बीकानेर जाते समय हुआ स्वागत, कहा मुख्यमंत्री काम के बजाय सिर्फ दौरे करने में व्यस्त।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मफ आरिफ चंदेल

फतेहपुर : रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जयपुर से बीकानेर जाते समय फतेहपुर के सालासर ओवर ब्रिज के पास कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार भव्य स्वागत किया, स्वागत करने के बाद डोटासरा प्रदेश की भाजपा सरकार पर बरसते हुए भाजपा सरकार पर चोतरफा हमला भी किया।

सरकार पर बरसे डोटासरा

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री खुद केवल प्रदेश के दौरे करने में लगे हुए हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि आखिर उन्हें करना क्या है सरकार में हर व्यक्ति अपनी मनमानी से कार्य कर रहा है।

चुनाव कराने से डर रही भाजपा।
भाजपा की सरकार चुनाव कराने से डर रही है कभी कह रही है की पंचायती राज चुनाव से पहले परिसमन कराआएंगे लेकीन इनको सीमा ज्ञान का पता ही नहीं है और कभी कह रहे है कि एक राज्य एक चुनाव कराएंगे लेकिन बीजेपी हार के डर से चुनाव टालने का प्रयास कर रही है।

ये लोग रहे मौजूद
विधायक हाकम अली खान, नगर परिषद के सभापति मुस्ताक अहमद नजमी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष छोटेलाल महिचा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम रब्बानी, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र महिचा, सभापति प्रतिनिधि अजय रिणवा, पार्षद रामस्वरूप सैनी, पार्षद आबिद अली परिहार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुजम्मिल भाटी, रामगढ़ पालिका अध्यक्ष दुदाराम चोहला, प्रधान प्रतिनिधि महिपाल नेहरा, आकाश झाजरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामस्वरूप महिचा, कांग्रेस देहात ब्लॉक अध्यक्ष झाबर सिंह, परसाराम गुडेसरिय, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्यामसुंदर हटवाल, सरपंच सुरेश हेतमसर, सरपंच फूलाराम, सरपंच महेश, विनोद फगेडिया, विजेन्द्र खुड़ी, सरपंच अनिल पूनिया, मुस्ताक काजी, अंकित, पवन दाधीच, विनोद पंवार सहीत अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles