[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8 साल के बच्चे को निर्वस्त्र कर करवाया डांस:जूते से पिटाई कर कहा- ‘बोल मैं चोर हूं’; वीडियो सामने आने पर एसपी ने लिया प्रसंज्ञान ​​​​​


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

8 साल के बच्चे को निर्वस्त्र कर करवाया डांस:जूते से पिटाई कर कहा- ‘बोल मैं चोर हूं’; वीडियो सामने आने पर एसपी ने लिया प्रसंज्ञान ​​​​​

8 साल के बच्चे को निर्वस्त्र कर करवाया डांस:जूते से पिटाई कर कहा- 'बोल मैं चोर हूं'; वीडियो सामने आने पर एसपी ने लिया प्रसंज्ञान ​​​​​

कोटा : कोटा में एक आठ साल के बच्चे के साथ बेरहमी की तस्वीरें सामने आई है। बच्चे को निर्वस्त्र कर घंटों तक डांस करवाया गया। जूते से पिटाई कर खुद को चोर बुलवाया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस शुक्रवार रात को बच्चे के घर पहुंची। बच्चे के माता-पिता नहीं मिले। रिश्तेदारों से जानकारी ली। घटना जीएडी सर्किल पर की है।

वीडियो सामने आने पर शहर एसपी अमृता दुहन ने स्वत: प्रसंज्ञान लिया। मामले में महावीर नगर थाना पुलिस बच्चे के बारे में जानकारी जुटाकर उसके घर तक पहुंची। महावीर नगर सीआई महेन्द्र मारू ने बताया कि वीडियो सामने आया है, वीडियो आते ही जांच शुरू कर दी गई है। बच्चे और उसके परिवार से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे है।

युवकों ने बच्चे को घेरकर पीटा मामले के अनुसार शहर के महावीर नगर इलाके में एक बस्ती में परिवार रहता है। परिवार में तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा आठ साल के बच्चे के साथ ये कृत्य किया गया। बच्चे की रिश्तेदार ने बताया- बच्चा बुधवार रात को गणेशोत्सव में गया था। कुछ युवकों ने उस पर तार चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसके कपडे़ उतारकर जबरदस्ती डांस करवाया गया। पांच-सात युवक बच्चे को घेर कर खडे़ थे। बच्चे को डरा-धमकाकर डांस करवाया गया।

वीडियो सामने आने पर पुलिस ने लिया एक्शन वीडियो में एक युवक कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। वहीं एक व्यक्ति हाथ में जूता लेकर खड़ा है। वह बच्चे से कहता है कि बोल में चोर हूं, इसके बाद बच्चे को जूता मारता है। डर से बच्चा खुद को चोर बोलता है। दूसरा युवक कहता नजर आ रहा है कि उठक-बैठक भी लगवाओ। करीब दो-तीन घंटे तक बच्चे के साथ इस तरह का बर्ताव किया गया। युवकों ने घटना का खुद ही वीडियो बनाया और बच्चे से यह भी कहते रहे कि इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। इसके बाद अपलोड भी किया गया।

रिश्तेदारों के अनुसार- सुबह करीब चार बजे तक बच्चे के साथ ये बर्ताव किया गया था। जिन युवकों ने यह किया वह चोरी का आरोप लगा रहे हैं। रिश्तेदारों का कहना है कि अगर बच्चे ने चोरी भी की थी तो पुलिस को बुलाते, इस तरह का बर्ताव क्यों किया गया।

समिति अध्यक्ष ने किया मना घटना जीएडी सर्किल गणेश उत्सव के दौरान की है। आयोजन की समिति अध्यक्ष मामा चौधरी से जब इस घटनाक्रम को लेकर सवाल किया तो उनका कहना था कि वहां कोई घटना नहीं हुई है। वीडियो वहां का नहीं हैं। हालांकि जीएडी सर्किल पर चल रहा मेला लगातार विवादों में बना हुआ है। यहां दो बार झगडे़ हो चुके हैं और एक बार चाकूबाजी की वारदात हो चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62