[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नेता भांबू के संयोजन में कल झुंझुनूं में पहली बार होगी वृक्ष कथा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा नेता भांबू के संयोजन में कल झुंझुनूं में पहली बार होगी वृक्ष कथा

महिलाओं को दिया जाएगा एक-एक वृक्ष और चूनड़ी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा नेता राजेंद्र भांबू के संयोजन में शनिवार 14 सितंबर को झुंझुनूं में पहली बार वृक्ष कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। भाजपा नेता राजेंद्र भांबू ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को सुबह 10:15 बजे से वृक्ष कथा का आयोजन केशव आदर्श विद्या मंदिर में किया जाएगा। विद्वान गोपाल शर्मा उपस्थित शहरवासियों को वृक्ष कथा सुनाएंगे। इसके बाद उपस्थित सभी मातृशक्ति को एक-एक वृक्ष और सम्मान स्वरूप चूनड़ी भेंट की जाएगी। वहीं उनसे संकल्प लिया जाएगा कि वे अपने घर, पास पड़ौस या फिर अन्य किसी सार्वजनिक जगह पर भेंट किया गया वृक्ष लगाएंगे और उसकी सार संभाल व पालन पोषण अपने पुत्र-पुत्री की तरह करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कथा और वृक्ष वितरण कार्यक्रम के बाद महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा। भांबू ने बताया कि पूरे शहर में इसके लिए टोलियां बनाकर कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार का जिम्मा दिया गया है। जो अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को इस वृक्ष कथा जैसे अनूठे आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे है। वहीं महिलाओं में भी इस अनूठे और पहली बार हो रहे आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इधर, आयोजन की तैयारियों को लेकर भी अलग-अलग टीमें गठित की गई है। जो आयोजन पूर्व की तैयारियों को मूर्त रूप दे रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22