[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की पुलिस को धमकी:बोले-कार्यकर्ता की बाइक पकड़ी तो मेरा जूता बात करेगा, धरती में गाड़ दूंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थानराज्य

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की पुलिस को धमकी:बोले-कार्यकर्ता की बाइक पकड़ी तो मेरा जूता बात करेगा, धरती में गाड़ दूंगा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की पुलिस को धमकी:बोले-कार्यकर्ता की बाइक पकड़ी तो मेरा जूता बात करेगा, धरती में गाड़ दूंगा

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा में वाहनों की नंबर प्लेट को लेकर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने राजस्थान पुलिस को टारगेट किया है। धीरज गुर्जर ने धमकी देते हुए कहा- पुलिस में अगर दम है तो गुर्जर लिखी गाड़ी पकड़े और थाने में डाले। चैलेंज करता हूं, ऐसा किया तो मेरा जूता बात करेगा।

धीरज गुर्जर ने यह बात बुधवार को भीलवाड़ा के कोटड़ी में आयोजित एक सभा में कही। दरअसल, पुलिस अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जिन पर नंबर प्लेट की जगह जातियां, उपजातियां या फिर नाम लिखे हैं। शाहपुरा एसपी राजेश कांवट ने गुर्जर के बयान पर कहा कि पुलिस मोटर व्हीकल (MV) एक्ट में कार्रवाई करती है। हमें किसी जाति से लेना-देना नहीं है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

भीलवाड़ा के कोटड़ी में भगवान देवनारायण की शोभायात्रा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर। शोभायात्रा के बाद धीरज गुर्जर ने सभा को संबोधित करते हुए पुलिस को धमकी दी थी।
भीलवाड़ा के कोटड़ी में भगवान देवनारायण की शोभायात्रा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर। शोभायात्रा के बाद धीरज गुर्जर ने सभा को संबोधित करते हुए पुलिस को धमकी दी थी।

‘अगर मैंने जंप लगा लिया तो धरती में गाड़ दूंगा’ सभा में धीरज गुर्जर ने कहा- ये कोटड़ी, पारोली और आसपास के थानेदार कहते हैं कि जिस मोटरसाइकिल के पीछे गुर्जर लिखा हुआ है, उसको थाने में बंद कर दो। उनको मैं चैलेंज कर रहा हूं कि अगर किसी कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल को हाथ भी लगा लिया तो धीरज गुर्जर का जूता उनसे बात करेगा।

यह लड़ाई मैं इसलिए नहीं लड़ रहा हूं कि लोग कहेंगे कि चुनाव हारने के बाद भी अभी तक ठंडा नहीं हुआ। मैं इनको एक बात कह दूं, धीरज गुर्जर ने चुनाव हारने के बाद एक कदम पीछे लिया है। अगर मैंने जंप लगा लिया तो धरती में गाड़ दूंगा। इस बात को ध्यान में रखना।

कार्यकर्ताओं ने धीरज गुर्जर से की थी शिकायत

धीरज गुर्जर कोटड़ी-जहाजपुर क्षेत्र में एक्टिव हैं। बताया जा रहा है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने धीरज गुर्जर से शिकायत की थी कि पुलिस गुर्जर लिखी गाड़ियों को टारगेट कर रही है और उन्हें रोका जाता है। जहाजपुर से वर्तमान विधायक बीजेपी के गोपी मीणा हैं। ऐसे में धीरज गुर्जर ने पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया।

मैंने कोटड़ी की सभा में जो कुछ कहा, उस पर अभी भी कायम हूं। हमारे इलाके (कोटड़ी-जहाजपुर) में पुलिस जातिगत रूप से टारगेट कर रही है। मैंने उसी को लेकर अपना विरोध जताया है। ~ धीरज गुर्जर राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62