[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विनेश के फैसले पर ताऊ ने उठाया सवाल, महावीर फोगाट पर भड़के ससुर राजपाल, भाई ने कुश्ती पर कही बड़ी बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

विनेश के फैसले पर ताऊ ने उठाया सवाल, महावीर फोगाट पर भड़के ससुर राजपाल, भाई ने कुश्ती पर कही बड़ी बात

Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के राजनीति में आने के फैसले से उनके ताऊ खुश नहीं दिख रहे हैं। हालांकि विनेश के ससुर ने अपनी बहू के फैसले को स्वागत किया है। वहीं विनेश के चचेरे भाई ने उनके कुश्ती करियर पर बड़ी बात कही है।

Vinesh Phogat News: हरियाणा में चरखी दादरी स्थित बलाली गांव की फोगाट फैमिली में राजनीति और कुश्ती साथ-साथ चलती है। परिवार ने जहां विनेश फोगाट, गीता फोगाट और बबीता के तौर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिए हैं, तो 30 वर्षीय विनेश फोगाट राजनीति में कदम रखने वाली परिवार की नई सदस्य हैं।

विनेश फोगाट ने शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस ज्वॉइन किया। और शाम को उन्हें पार्टी ने जींद जिले की जुलाना विधानसभा से टिकट दे दिया। हालांकि विनेश फोगाट के कांग्रेस ज्वॉइन करने के फैसले से उनके ताऊ महावीर फोगाट खुश नहीं दिखे हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महावीर फोगाट ने विनेश की राजनीति में एंट्री पर कहा कि या तो विनेश कुश्ती लड़ती या फिर बीजेपी ज्वॉइन करती।

‘विनेश में काफी कुश्ती बाकी’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महावीर फोगाट ने हालिया बलाली दौरे पर विनेश फोगाट से कहा था कि उन्हें कुश्ती पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। और चार साल बाद होने वाले ओलंपिक में मेडल जीतने पर फोकस रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विनेश में अभी भी काफी कुश्ती बची है और उसे खेल पर ही ध्यान देना चाहिए।

महावीर फोगाट ने दावा किया है कि राजनीति में उतरने का फैसला, विनेश का अपना फैसला है। उनसे इस बारे में सलाह नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस उम्र में विनेश फोगाट को राजनीति में होना चाहिए। अगर उसे राजनीति में आना ही था तो उसे बीजेपी ज्वॉइन करनी थी, वहां से भी उसे टिकट मिल जाता।

‘विनेश की हार पर नहीं बना खाना’

इस बीच विनेश फोगाट के चचेरे भाई दुष्यंत फोगाट ने कहा है कि आने वाले दिनों में विनेश फोगाट को समझाएंगे और हो सकता है कि वह अगले ओलंपिक में खेलती हुई दिखाई दें। उन्होंने कहा कि विनेश के मेडल न जीतने से पूरा हरियाणा निराश था, कितने घरों में खाना नहीं बना, लेकिन हम कोशिश करेंगे कि विनेश अपने फैसले पर पुर्नविचार करें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महावीर फोगाट ने कहा कि उन्होंने राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है। इसलिए वह विनेश फोगाट के लिए प्रचार नहीं करेंगे। बता दें कि महावीर फोगाट की बेटी बबीता फोगाट ने 2019 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था, लेकिन चुनाव हार गई थीं। कॉमनवेल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता बबीता फोगाट ने दादरी से चुनाव लड़ा था। उनके छोटे भाई सज्जन फोगाट जननायक जनता पार्टी के चरखी दादरी के जिला अध्यक्ष हैं।

महावीर फोगाट पर भड़के राजपाल सिंह

महावीर फोगाट की बेटी संगीता फोगाट के पति बजरंग पूनिया ने भी कांग्रेस ज्वॉइन किया है। ओलंपिक पदक विजेता पूनिया को कांग्रेस ने ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

विनेश फोगाट की शादी पहलवान सोमवीर राठी से हुई है। राठी का संबंध जुलाना के गढ़वाली खेड़ा गांव से है। विनेश फोगाट के ससुर राजपाल सिंह ने महावीर फोगाट के बयान पर कहा कि ये मेरे परिवार का मामला है तो उन्हें किसी बात पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उनकी बेटी बबीता खुद राजनीति में है। हमें खुशी है कि कांग्रेस ने विनेश को जुलाना से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है। सेना से रिटायर राजपाल सिंह साल 2000 से 2005 तक गांव के सरपंच रहे हैं।

बता दें कि महावीर फोगाट की पत्नी दया कौर दो बार गांव की सरपंच रही हैं। दया कौर 1995 से 2000 और फिर 2011 से 2016 के दरम्यान गांव की सरपंच रहीं। महावीर फोगाट खुद इंडियन नेशनल लोक दल के सक्रिय सदस्य रहे हैं। बाद में वह जेजेपी में शामिल हो गए थे। जेजेपी के बाद 2019 विधानसभा चुनाव से पहले महावीर फोगाट बीजेपी में चले गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77