[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चमत्कारी बालाजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चमत्कारी बालाजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

चमत्कारी बालाजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

खेतड़ीनगर : खेतड़ी के केसीसी स्थित आजाद मार्केट के श्री जांटी वाले चमत्कारी बालाजी मंदिर में शनिवार को बालाजी सेवा समिति की ओर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित अनिल शर्मा, विजेश तिवारी आचार्यत्व में पंडितो ने विधिवत वेद मन्त्रोच्चारण के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई।

प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान उर्मिला देवी, सुभाषचंद्र ने विधिवत रूप से सम्पन्न करवाई। इस मौके पर हवन, महा आरती व भंडारे का आयोजन हुआ। इससे पूर्व महिलाओं की ओर से गांव में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। वहीं मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया। ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

बालाजी सेवा समिति की ओर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया।
बालाजी सेवा समिति की ओर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पंडित अनिल शर्मा ने बताया ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धार्मिक अनुष्ठान करने चाहिए। भगवान के प्रति आस्था रखने से सदैव जीवन आनंदमय रहता है तो भगवान की भक्ति करने से अपने भक्तों पर हमेशा भगवान की कृपा रहती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। गाय का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है, इसकी पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म में गाय माता को विशेष स्थान दिया गया है, गाय के गुणों से मनुष्य अनेक प्रकार की बिमारियों से भी मुक्ति पाता है। इससे पूर्व रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें आरजीकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

इस मौके पर मदनलाल प्रजापत, शमशेर चौधरी, मुकुल मित्तल, सज्जन मित्तल, दिनेश शर्मा, सीताराम, प्रेमचंद, देवेंद्र, संदीप, सोना देवी,विधा देवी, सावित्री, राधा देवी, सुनीता, रेखा, खुशबू, सावित्री, राधा बोनिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles